HDFC के शानदार नतीजे, 44 रूपये के डिविडेंट का ऐलान
HDFC लिमिटेड (HDFC Limited) ने मार्च तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों में 20% अधिक मुनाफा (PAT) दर्ज किया है।चौथी तिमाही में सालाना आधार पर (YoY) मुनाफा 4,425 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर ब्याज आय (NII) 4,601 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,321 करोड़ हो गई है। कंपनी की लोन बुक में 24 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है।

HDFC लिमिटेड (HDFC Limited) ने मार्च तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों में 20% अधिक मुनाफा (PAT) दर्ज किया है। चौथी तिमाही में सालाना आधार पर (YoY) मुनाफा 4,425 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर ब्याज आय (NII) 4,601 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,321 करोड़ हो गई है। कंपनी की लोन बुक में 24 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है।
कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 4,601 करोड़ से बढ़कर 5,321 करोड़ हो गई है। कंपनी के NII पर हाई इंटरेस्ट का असर पड़ा है। लेकिन कंपनी की असेट क्वालिटी में सुधाक हुआ है और तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 1.49% से घटकर 1.18% पर आ गया है।
नतीजों के साथ ही HDFC के बोर्ड ने 44 रुपये/शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इस डिविडेंड का भुगतान 1 जून 2023 को किया जाएगा।
HDFC लिमिटेड Q4 नतीजे
मुनाफा 3,700 करोड़ से बढ़कर 4,425 करोड़ रुपये (YoY)
NII 4,601 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,321 करोड़ रुपये (YoY)
NIM 3.6%
AUM 7.2 लाख करोड़
ग्रॉस NPA 1.49% से घटकर 1.18% (QoQ)
NSE पर HDFC के शेयर 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,862 पर बंद हुए।