HCL कर्मचारी को ऑफिस में आया कार्डियक अरेस्ट, हो गई मौत
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना और दुखद क्षति है। हम मृतक कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।" कंपनी ने यह भी बताया कि वे अपने सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं और इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं।

नागपुर में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के 40 वर्षीय कर्मचारी नितिन एडविन माइकल का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। कंपनी के वॉशरूम में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया था।
सोनेगांव पुलिस स्टेशन के अनुसार, नितिन को तुरंत AIIMS नागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था।
नितिन के परिवार में उनकी पत्नी और 6 साल का बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज का बयान: