Best PSU Stocks to Invest: इस PSU Share ने बनाया 52-Week High, क्यों आई तेजी?

BHEL के शेयर में तूफानी तेजी की दो मुख्य वजह है। पहली दो बड़ी ब्लॉक डील हुई है। 1.51 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ है। कुल 389 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुई। ये करीब 0.47 प्रतिशत हिस्सेदारी है। साथ ही 70.67 लाख शेयरों का भी बड़ा सौदा हुआ है। ये ब्लॉक डील 180 करोड़ रुपये की है। ये कुल हिस्सेदारी का 0.21% है.

Advertisement
bhel
bhel

By Harsh Verma:

आज हम Bharat Heavy Electricals की बात करते हैं। स्टॉक में धुआधार तेजी देखने को मिल रही है। इंट्रा डे में ही स्टॉक 14 प्रतिशत उछल गया। 5 दिनों में ये स्टॉक करीब 18 प्रतिशत भाग चुका है। 6 महीने में ये स्टॉक लगभग पैसा डबल हो चुका है। अब आप सोचिए 5 दिनों में 18 प्रतिशत और इंट्रा डे में 14 प्रतिशत स्टॉक में इतना जबरदस्त उछाल क्यों देखने को मिला है? और क्या आगे भी ये तेजी जारी रहेगी...

BHEL के शेयर में तूफानी तेजी की दो मुख्य वजह है। पहली दो बड़ी ब्लॉक डील हुई है। 1.51 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ है। कुल 389 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुई। ये करीब 0.47 प्रतिशत हिस्सेदारी है। साथ ही 70.67 लाख शेयरों का भी बड़ा सौदा हुआ है। ये ब्लॉक डील 180 करोड़ रुपये की है। ये कुल हिस्सेदारी का 0.21% है.

दूसरी खबर है एक और सरकारी कंपनी NTPC के बोर्ड के एक फैसले की।  NTPC के बोर्ड ने सिंगरौली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए ₹17,195 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे दी है।  ये प्रोजेक्ट 800 मेगावाट से ज्यादा का है। लेकिन यहां ये सवाल उठता है कि NTPC की निवेश मंजूरी पर BHEL क्यों चढ़ा है। इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्योंकि सिंगरौली संयंत्र के निर्माण के लिए BHEL एकमात्र बोली लगाने वाली कंपनी थी, इसलिए ऐसा हुआ। वहीं, ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी को ₹19,422 करोड़ के तालाबीरा पावर प्रोजेक्ट भी मिला है. कंपनी ने 15 जनवरी को आधिकारिक तौर पर खुलासा किया कि NLC इंडिया से उसे तालाबीरा प्रोजेक्ट मिल गया है। हालांकि प्रोजेक्ट का आकार 15,000 करोड़ रुपये का है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी का ऑर्डर बुक ₹65,000 करोड़ को पार कर जाएगी। BHEL पर नज़र रखने वाले 19 एक्सपर्ट्स ने शेयर पर खरीदारी की राय दी है। तीन ने होल्ड करने की सलाह और 11 ने स्टॉक पर बेचने या सामान रेटिंग बनाए रखी है।  ICICI सिक्योरिटीज  ने बीएचईएल के लिए शेयर का लक्ष्य ₹300 तय किया है।

हालांकि, जेफ़रीज़ ने 90 रुपये का लक्ष्य तय किया है। अंडरपरफॉर्म रेटिंग की है। उनका कहना है कि कंपिटिशन के चलते दबाव मार्जिन पर असर डालेगा। भारत के म्यूचुअल फंडों ने बीएचईएल में अपनी हिस्सेदारी जून 2022 में 1.5% से लगातार बढ़ा दी है, दिसंबर 2023 के अंत में यह हिस्सेदारी 6.27% थी। इसका मार्केट कैप 93,337 करोड़ का है। कंपनी पर बोरॉइंग 9,040 करोड़ की है। FIIs की हिस्सेदारी देखें तो पहले से मुकाबले कम हुई है।

Read more!
Advertisement