Advertisement

Nitin Gadkari ने क्यों रद्द किया था Dhirubhai Ambani का टेंडर?

नितिन गडकरी ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस का टेंडर निकलवाया। तीन कंपनियों ने बोली लगाई  जिसमें सबसे कम बोली रिलायंस इंडस्ट्रीज की थी। जिसने 3600 करोड़ में प्रोजेक्ट पूरा करने की बात कही। पर नितिन गडकरी को 3600 करोड़ भी ज्यादा लगे इसलिए उन्होंने खुद ही इस सड़क को बनवाने का फैसला किया। गडकरी ने इसके लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम का गठन कराकर काम शुरू करवा दिया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि देश का ये पहला एक्सप्रेस ना सिर्फ न्यूनतम बोली के आधे से भी कम यानी 1800 करोड़ में पूरा हो गया बल्कि निर्धारित वक्त से दो साल पहले इसका उद्घाटन भी हो गया।  कहते हैं कि तब टेंडर छिनने की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन धीरूभाई नितिन गडकरी से खासे खफा हो गए थे।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement