चुनाव के बाद बढ़ेगा आपका मोबाइल का बिल, किन कंपनियों पर होगा असर !

रिपोर्ट के मुताबिक अगर टेलीकॉम कंपनियों के बेस प्राइस में 25% का इजाफा होता है तो इस बढ़ोतरी के बाद मौजूदा कैलेंडर ईयर में कंपनियों के ARU में 10 से 15% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

Advertisement
रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है
रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है

लोकसभा चुनावों को लेकर एक खास खबर आई है। इसको दो नजरिये से समझने की जरूरत है। पहले तो एक ग्राहक के तौर पर और दूसरा कंपनी के नजरिए के तौर पर। ब्रोकरेज Axis Capital की रिपोर्ट आई है। जिसमें उन्होंने कई अहम बाते कही हैं। तो सबसे पहले एक ग्राहक के तौर पर समझते हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद करोड़ों Mobile Users को बड़ा झटका लग सकता है। टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल Tariff में इजाफे की तैयारी कर रही हैं। अब यहां सवाल उठता है कि आपके टैरिफ में कितना इजाफा हो सकता है?

रिपोर्ट

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कंपनियों ने 5G में मोटा निवेश किया है। ऐसे में कंपनियां प्रोफिटिबिलिटी की ओर देख रही हैं। मोबाइल ऑपरेटर्स की ओर से टैरिफ में करीब 25% का इजाफा किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ये इजाफा अर्बन और रूरल दोनों इलाकों में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के प्लान पहले के मुकाबले महंगे हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इंटरनेट प्लान भी महंगा हो सकता है।

Also Read: Mukesh Ambani अब 150 अरब डॉलर के मार्केट में मचाएंगे तहलका!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज में इजाफे की सबसे बड़ी वजह प्रति यूजर रेवेन्यू में इजाफा करना है। जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियों का प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू काफी कम है। इसका मतलब है कि मोबाइल कंपनियां हरेक यूजर पर जितना खर्च कर रही है। उन्हें उतनी कमाई नहीं हो पा रही हैं। इसी वजह से टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान में 25% का इजाफा कर सकती हैं।

अब यहां सवाल उठता है कि कितना महंगा होगा आपका प्लान?

तो इस रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ में 25% का इजाफा हो सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर टैरिफ में 25 फीसदी का इजाफा होता है तो आम लोगों की जेब पर कितना असर देखने को मिल सकता है। इसके आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आप 200 रुपए ​का हर महीने रिचार्ज कराते हैं तो उसमें 50 रुपए का इजाफा हो जाएगा। इसका मतलब है कि 200 रुपए का टैरिफ प्लान 250 रुपए मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप 500 रुपए का रिचार्ज करते हैं तो इसमें 25 फीसदी के हिसाब से 125 रुपए का इजाफा हो जाएगा। वहीं अगर आप 1000 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो उसकी वैल्यू में 250 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी और कुल टैरिफ की कीमत 1250 रुपए हो जाएगी।

निवेशक के लिहाज से

अब बात करते हैं निवेशक के लिहाज से। रिपोर्ट के मुताबिक अगर टेलीकॉम कंपनियों के बेस प्राइस में 25% का इजाफा होता है तो इस बढ़ोतरी के बाद मौजूदा कैलेंडर ईयर में कंपनियों के ARU में 10 से 15% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक Airtel का बेस प्राइस में 29 रुपए का इजाफा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर Jio के बेस प्राइस में 26 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।. रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों ने साल 2019 और 2023 के बीच अपने टैरिफ में 3 गुना का इजाफा किया है।

मार्केट एक्सपर्ट

तो इस रिपोर्ट के बाद मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह का कहना है कि दो कंपनियां हैं, जिसको सीधा फायदा हो सकता है। जिसमें पहली एयरटेल है और दूसरी vodafone idea है।

Read more!
Advertisement