राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर महिला सांसदों ने स्पीकर को दी शिकायत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सांसद के रूप में बहाल होने के बाद पहली बार पार्लियामेंट में अपना भाषण दिया। राहुल जब भाषण समाप्त होने के बाद बाहर लौट रहे थे तो एक ऐसा वाक्या हुआ, जिस पर महिला सांसदों ने आपत्ति जताई है।

Advertisement
राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर महिला सांसदों ने स्पीकर को दी शिकायत
राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर महिला सांसदों ने स्पीकर को दी शिकायत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर विवादों में आ गए हैं। उन पर आरोल लगा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में बीजेपी सांसदों को फ्लाइंग किस दिया है। राहुल के रिएक्शन पर कई महिला सांसदों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत की गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसे अभद्रता बताया है

Also Read: 'मणिपुर को आपने दो भाग में तोड़ दिया है'- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सांसद के रूप में बहाल होने के बाद पहली बार पार्लियामेंट में अपना भाषण दिया। राहुल जब भाषण समाप्त होने के बाद बाहर लौट रहे थे तो एक ऐसा वाक्या हुआ, जिस पर महिला सांसदों ने आपत्ति जताई है। उस समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण चल रहा था। हालांकि, राहुल के रिएक्शन का वो क्षण कैमरे में कैद नहीं हुआ है और कोई वीडियो बाहर नहीं आया है।

राहुल के फ्लाइंग किस पर विवाद शुरू हो गया है। संसद में भाषण के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, सिर्फ एक महिला विरोधी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है. ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया. इससे पता चलता है कि वह महिलाओं को लेकर क्या सोचते हैं. यह अभद्र है।

Read more!
Advertisement