UltraTech Cement का ₹3 लाख-करोड़ का मार्केट-कैप पार, पढ़िए पूरी खबर

पिछले एक महीने में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में करीब 20% की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 26% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 49% चढ़ चुके हैं। पिछले तीन सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 104% का रिटर्न दिया है।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

UltraTech Cement Limited ने 27 दिसंबर को ₹3 लाख करोड़ का मार्केट कैप पार कर लिया है। इसके साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट भारत की 20वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर बीते कल 4.50% की तेजी के साथ 10,469.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। यह निफ्टी-50 के टॉप गेनर में भी शामिल रहा है। कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ने 10,470 रुपए का ऑल टाइम हाई और 52-वीक हाई भी बनाया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़कर 3.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट के अलावा सभी सीमेंट शेयरों में भी दमदार रैली देखने को मिली। ब्रोकरेज हाउस ने अल्ट्राटेक सीमेंट की रेटिंग को 'न्यूट्रल' से अपग्रेड करके 'बाय' कर दिया है।

Also Read: Demat Account में नॉमिनी ऐड करने की डेडलाइन बढ़ी, पढ़िए पूरी खबर

फर्म ने स्टॉक के लिए 11,500 रुपए का टारगेट प्राइस भी दिया है। भारत की सीमेंट इंडस्ट्री ने FY24 की पहली छमाही में सालाना 17% की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की है। पिछले एक महीने में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में करीब 20% की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 26% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 49% चढ़ चुके हैं। पिछले तीन सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 104% का रिटर्न दिया है।

Read more!
Advertisement