टमाटर की जगह प्याज की 'तस्करी', कस्टम विभाग ने माल किया बरामद

सूचना मिलने पर नागपुर की टीम नासिक पहुंची। व्यापारियों ने टमाटर के बॉक्स में प्याज को पैक किया था। इसे UAE भेजा जा रहा था। कंटेनर मुंबई में रखा हुआ था। चार कंटेनर की विस्तार से जांच की गई। जांच में पाया गया कि कंटेनर में पहले चार-पांच फीट जगह पर टमाटर रखा गया था।

Advertisement
नागपुर कस्टम विभाग के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता लगा कि टमाटर के नाम पर प्याज को विदेश भेजा जा रहा है
नागपुर कस्टम विभाग के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता लगा कि टमाटर के नाम पर प्याज को विदेश भेजा जा रहा है

By BT बाज़ार डेस्क:

Nagpur Custom Department के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता लगा कि टमाटर के नाम पर प्याज को विदेश भेजा जा रहा है। ऐसा पहली बार देखने को मिला कि टमाटर के नाम पर प्याज को विदेश निर्यात किया जा रहा हो। इसका खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों ने महाराष्ट्र के नासिक और मुंबई में छापेमारी कर मामले को उजागर किया। दरअसल, केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में व्यापारी सरकार की आंखों में धूल झोंककर प्याज की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने प्याज की कालाबाजारी करने का एक नया तरीका अपना रखा है।

Also Read: लहसुन के बाद अब रुलायेगी प्याज़ ?

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, लगभग 82.93 टन माल गलत तरीके से निर्यात किया जा रहा था। कस्टम के अधिकारियों को इंटेलिजेंस से जानकारी मिली थी कि कुछ बड़े पैमाने पर लोग गलत तरीके से नासिक और मुंबई से प्याज का निर्यात कर रहे हैं। सूचना मिलने पर नागपुर की टीम नासिक पहुंची। व्यापारियों ने टमाटर के बॉक्स में प्याज को पैक किया था। इसे UAE भेजा जा रहा था।कंटेनर मुंबई में रखा हुआ था। चार कंटेनर की विस्तार से जांच की गई। जांच में पाया गया कि कंटेनर में पहले चार-पांच फीट जगह पर टमाटर रखा गया था। इसके बाद प्याज के बॉक्स रखे गए थे। सभी बॉक्स 20 किलो के साइज के थे। कस्टम अधिकारियों ने सामान बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Read more!
Advertisement