SEBI New Cheif: Tuhin Kanta Pandey बनें चेयरमैन, इतनी है सैलरी

SEBI New Cheif: मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) के नए चेयरमैन IAS ऑफिसर Tuhin Kanta Pandey हैं। हम आपको इस आर्टिकल में उनकी सैलरी के बारे में बताएंगे।

Advertisement
Tuhin Kanta Pandey
तुहिन कांत पांडे

By Priyanka Kumari:

भारत सरकार ने तुहिन कांत पांडेय (Tuhin Kanta Pandey) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पहले तुहिन कांत पांडेय वित्त और राजस्व सचिव के तौर पर कार्यरत थे। अब माधबी पुरी बुच की जगह  तुहिन कांत पांडेय कार्य करेंगे। 

बता दें कि तुहिन कांत पांडेय ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS थे। केंद्रीय बजट 2025 से वह राजस्व सचिव के तौर पर नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव थे। इस तरह पांडेय ने सरकारी विनिवेश (Disinvestment) प्रोसेस में बड़ी भूमिका निभाई है। पांडेय ने सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बिक्री (Privatization) को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए हैं।  

सेबी के नए चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति होने के बाद तुहिन कांत पांडेय अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे कल सरकार की तरफ से आदेश मिला था और मैं इसे स्वीकार करता हूं। शेयर मार्केट को लेकर उन्होंने कहा कि बाजार में अभी स्थिरता है। 

तुहिन कांत पांडेय की सैलरी

SEBI के नए चेयरमैन की नियुक्ति पर मंजूरी कैबिनेट ने दिया है। कैबिनेट ने  तुहिन कांत पांडेय की नियुक्ति की है।  तुहिन कांत पांडेय अगले तीन साल तक सेबी के चेयरपर्सन रहेंगे। बता दें कि सेबी के चेयरपर्सन को सरकारी सचिव जितनी सैलरी मिलती है। हालांकि, सेबी चेयरमैन के पास ऑप्शन होता है कि वह फिक्सड सैलरी भी सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर वह फिक्सड सैलरी सिलेक्ट करते हैं तो उनकी सैलरी 5,62,500 रुपये होगी। फिक्‍स्‍ड सैलरी सेलेक्ट करने के बाद उन्हें सरकारी वाहन और घर की सुविधा नहीं मिलती है। 

के तौर पर तुहिन कांत पांडेय की नियुक्ति को मंजूरी कैबिनेट की तरफ से दे दी गई है. वह पदभार संभालने के बाद तीन साल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे. सेबी चेयरमैन को सरकार के सचिव के बराबर सैलरी मिलती है. इसके अलावा, सेबी चेयरमैन ₹5,62,500 मंथली का फिक्‍स्‍ड सैलरी भी चुन सकते हैं, जिसमें सरकारी व्हीकल और घर की सुविधा नहीं दी जाएगी। 

सेबी क्या है? (What is SEBI)

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) स्टॉक मार्केट और पूंदी बाजार का नियामक (Indian stock market regulator) है। यह निवेशकों की हितों और उनकी पूंजी को सुरक्षा देने के लिए समय-समय पर नियमों में बदलाव करता है। इसके अलावा वह शेयर बाजार पर नजर बनाए रखता है। अगर कोई कंपनी किसी प्रकार की गड़बड़ी करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करती है।  

Read more!
Advertisement