क्या अभी भी हैं ₹2000 के नोट लीगल RBI ने क्या कहा?

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट अब भी वैध यानि लीगल मुद्रा बने हुए हैं। इन नोटों को RBI के देशभर में मौजूद 19 क्षेत्रीय ऑफिस में जाकर बदला या जमा किया जा सकता है।

Advertisement
shaktikanta das
shaktikanta das

आपको 19 मई 2023 की वो शाम याद होगी कि जब RBI की ओर से बताया गया था कि 2000 के नोट अब चलन में नहीं है। उसके बाद लगातार RBI समय-समय पर ये जानकारी देता आया है कि बैंकिंग सिस्टम में कितना पैसा वापस लौटा है यानि कि कितने 2000 के नोट लोगों ने बैंकों या फिर RBI के पास जमा कराए हैं। अब इसी पर RBI ने नया अपडेट जारी किया है। RBI का कहना है कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये के लगभग 97.38% नोट अब तक बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। अब सिर्फ 9,330 करोड़ रुपये के नोट ही लोगों के पास बचे हैं। 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर प्रचलन में 2,000 रुपये के बैंक नोटों की कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपये थी, जब इसे बैंकों में जमा करने का एलान किया गया था।

RBI ने बयान में कहा है कि 29 दिसंबर 2023 को कारोबार बंद होने तक 2000 के नोटों का आंकड़ा घटकर 9,330 करोड़ रुपये हो गया है। यानि 9,330 करोड़ रुपये के नोट वापस सिस्टम में नहीं आए हैं।

अब अगला सवाल उठता है कि क्या अभी भी 2000 के नोट लीगल हैं?
केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट अब भी वैध यानि लीगल मुद्रा बने हुए हैं। इन नोटों को RBI के देशभर में मौजूद 19 क्षेत्रीय ऑफिस में जाकर बदला या जमा किया जा सकता है। इसके अलावा लोग किसी भी डाकघर से RBI के किसी भी ऑफिस में इंडिया पोस्ट के जरिए से 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ जिन लोगों ने अभी भी 2000 के नोट जमा नहीं किए हैं वो जाकर आरबीआई के ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।

अब सवाल उठता है कि 9,330 करोड़ कहां गए? इस पर सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Read more!
Advertisement