Q2FY24: L&T Finance Holdings का कंसोलिडेटेड मुनाफा (PAT) 595 करोड़ रहा, YoY पर 46% रही ग्रोथ
कंपनी के तिमाही नतीजों पर एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, दीनानाथ दुभाषी ने कहा कि लक्ष्य 2026 के अधिकांश टारगेट को हासिल करने के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने एक टॉप रिटेल फाइनेंस कंपनी बनने की दिशा में ट्रांसफॉर्मेशन को जारी रखा है।

देश की लीडिंग गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) में शामिल एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड (LTFH) का 30 सितंबर, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़कर 595 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने कुल लोन बुक का 88 फीसदी रिटेल लोन पोर्टफोलियो मिक्स भी हासिल कर लिया है, जो लक्ष्य 2026 के तहत निर्धारित 80 फीसदी रिटेलाइजेशन के टारगेट से अधिक है। कंपनी ने लक्ष्य 2026 के अधिकांश टारगेट लगभग 3 साल पहले ही हासिल कर लिए हैं। कंपनी का कस्टमर फेसिंग एप्लिकेशन - प्लैनेट ऐप (PLANET app), जिसे वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में सॉफ्ट लॉन्च किया गया था, अपने ग्राहकों के लिए एक शक्तिशाली डिजिटल चैनल के रूप में उभरा है और अब तक 60 लाख डाउनलोड के आंकड़े को पार कर चुका है। वित्त वर्ष 2024 की सितंबर तिमाही में कंपनी का रिटेल डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 32 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 13,499 करोड़ रुपये रहा है। यह तिमाही डिस्बर्समेंट शुरुआत के बाद से रिटेल फाइनेंस में LTFH द्वारा अब तक का सबसे अधिक है और सभी रिटेल सेग्मेंट में मजबूत ग्रोथ के चलते रही है। रिटेल बुक अब 69,417 करोड़ रुपये हो गई है, जो 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही की तुलना में 33 फीसदी अधिक है।
Also Read: Anand Mahindra ने देखी ऐसी बाइक तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए
तिमाही के दौरान, LTFH ने अपनी होलसेल बुक को तेजी से कम करने की रणनीति जारी रखी है। होलसेल बुक में सालाना आधार पर 76 फीसदी की कमी आई और यह लक्ष्य 2026 टारगेट के अनुरूप 38,058 करोड़ रुपये से 9,318 करोड़ रुपये रह गया है। यह लक्ष्य 2026 के तहत टॉप रिटेल फाइनेंस कंपनी बनने की दिशा में गति प्राप्त कर रहा है। कंपनी के तिमाही नतीजों पर एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, दीनानाथ दुभाषी ने कहा कि लक्ष्य 2026 के अधिकांश टारगेट को हासिल करने के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने एक टॉप रिटेल फाइनेंस कंपनी बनने की दिशा में ट्रांसफॉर्मेशन को जारी रखा है। तिमाही के दौरान, एलटीएफएच ना सिर्फ 8 फीसदी के रिटेल पोर्टफोलियो मिक्स तक पहुंच गया, बल्कि सालाना आधार पर 32 फीसदी की ग्रोथ दर्ज करते हुए 13,499 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक तिमाही रिटेल डिस्बर्समेंट भी हासिल किया।