Petrol Pump Business : अगर आप भी करना चाहते हैं पेट्रोल पंप का बिज़नेस, जानते हैं क्या करें?

बड़ी-बड़ी तेल कंपनियां उन इलाकों की पहचान करती है जहां उन्हें पेट्रोल पंप खोलने की जरूरत हैं, इसके बाद उसे जगह के लिए कंपनी पेपर में विज्ञापन निकलती है। इसके बाद जो लोगों को पेट्रोल पंप खोलना है वह इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद कंपनियां एरिया और लागत सभी चीजों का परीक्षण करती है।

Advertisement
पेट्रोल पंप बिजनेस प्लान एक बहुत फायदेमंद बिजनेस प्लान माना गया है
पेट्रोल पंप बिजनेस प्लान एक बहुत फायदेमंद बिजनेस प्लान माना गया है

By BT बाज़ार डेस्क:

पेट्रोल पंप बिजनेस प्लान

पेट्रोल पंप बिजनेस प्लान एक बहुत फायदेमंद बिजनेस प्लान माना गया है। देश की प्रगति के लिए तेल कंपनियां हर जगह पेट्रोल पंप खोलने की कोशिश कर रही है। पेट्रोल पंप बिजनेस शुरू करने के लिए आपको लाइसेंस लेना पड़ेगा। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो हमने इससे जुड़ी सारी जानकारी नीचे बताया है।

पेट्रोल पंप खोलने की योग्यता

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपकी उम्र 21 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए। पेट्रोल पंप आप देश के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खोल सकते हैं। शहरी इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 12वीं पास और ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए खुद का जमीन होना चाहिए या किसी अन्य की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपके पास जमीन के मालिक का NOC होना जरूरी है।

Also Read: How To Earn From Share Market: शेयर मार्केट से कितना पैसा कमा सकते हैं?

पेट्रोल पंप बिजनेस में निवेश

आपको बता दे कि पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करने में ज्यादा निवेश करने की जरूरत पड़ती है। गांव में पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम 15 से 20 लाख रुपए खर्च करने होंगे वहीं, शहरी इलाकों में इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 35 से 40 लाख रुपए की निवेश करनी होगी। वही कमाई का बात किया जाए तो पेट्रोल पंप बिजनेस से आप हर महीने 10 से 15 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। तेल कंपनियां आपको एरिया के अनुसार कमीशन देती है।

पेट्रोल पंप कैसे खोलते हैं?

बड़ी-बड़ी तेल कंपनियां उन इलाकों की पहचान करती है जहां उन्हें पेट्रोल पंप खोलने की जरूरत हैं, इसके बाद उसे जगह के लिए कंपनी पेपर में विज्ञापन निकलती है। इसके बाद जो लोगों को पेट्रोल पंप खोलना है वह इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद कंपनियां एरिया और लागत सभी चीजों का परीक्षण करती है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए शहरी क्षेत्र और गांव में 800 से 1000 वर्ग फीट जमीन की जरूरत होती है। वही स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप बिजनेस शुरू करने के लिए 1200 वर्ग मीटर की जमीन होना आवश्यक है।

Read more!
Advertisement