पेट्रोल के दाम होंगे कम? हरदीप पुरी का बयान
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उम्मीद जताई है कि अगले क्वार्टर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Cut) में गिरावट हो सकती है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अप्रैल 2022 के बाद, बीते एक साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। पुरी ने क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दामों में आई कमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के भाव ना गिरने पर भी अपनी राय रखी।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उम्मीद जताई है कि अगले क्वार्टर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Cut) में गिरावट हो सकती है।
एक टीवी इंटरव्यू के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अप्रैल 2022 के बाद, बीते एक साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। पुरी ने क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दामों में आई कमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के भाव ना गिरने पर भी अपनी राय रखी।पूरी ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अगर दाम कम होते हैं तो भारत में भी दाम कम किए जा सकते हैं।
इससे पहले अप्रैल, 2022 में जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें आखिरी बार बढ़ी थीं, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. लेकिन अप्रैल के बाद से कच्चे तेल के दाम में कमी आई है।
Also Read: डीजल गाड़ियों पर सरकार का आखिरी कदम?
हालांकि पिछले कुछ दिनों में भारतीय तेल कंपनियों का घाटा काफी कम हो चुका है और अभी दाम घटाने के लिए कंपनियों के पास काफी रूम मौजूद है।