New Business Idea: फूलों की खेती से कैसे कमा सकते हैं हर महीने लाखों रूपये?
ग्लेडियोलस के फूलों का इस्तेमाल कट फ्लॉवर्स, क्यारियों, बॉर्डर, बागों और गमलों की शोभा बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस फूल के लिए गर्म जलवायु को सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसकी खेती के लिए लगभग 16 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान अच्छा माना जाता है।

किसान अब बागवानी की फसलों की खेती की तरफ रूख कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों ने फूलों की खेती में भी भारी दिलचस्पी दिखानी शुरू की है। ऐसे में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार ने गेंदा और ग्लेडियोलस की खेती के लिए 70% तक सब्सिडी देने का फैसला लिया है। बिहार सरकार ने गेंदा और ग्लेडियोलस दोनों ही फूलों की खेती के लिए अनुदान की राशि को अलग-अलग तय किया है। राज्य सरकार ने किसानों को गेंदा की खेती पर प्रति हेक्टेयर लागत 40 हजार रुपये तय किया है। इस पर पर 70% की सब्सिडी किसानों को दी जाएगी जो 28 हजार रुपये के बराबर है। वहीं, ग्लेडियोलस की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर लागत एक लाख सात रुपये मानी गई है, जिस पर राज्य सरकार 75 हजार का अनुदान किसानों को देगी।
Also Read: Diwali के पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा
लाखों में पहुंच सकता है किसानों का मुनाफा
किसान इन फूलों की खेती से प्रति एकड़ लाखों की कमाई कर सकते हैं। ये पौधे 60-70 दिनों में तैयार हो जाते हैं। वहीं, प्रति हेक्टेयर इनकी पैदावार की बात करें तो यह 20 से 25 टन तक फूलों का उत्पादन करते हैं। जिसमें किसानों का 2 से 3 लाख तक का मुनाफा होता है। त्योहारी सीजन में ये मुनाफा और बढ़ जाता है। यह कमाई 4-5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
गेंदे के फूलों की खासियत
गेंदे के फूल की पत्तियों में औषधीय गुण समाहित होते हैं, ऐसे में इसे पशुओं के द्वारा खराब भी नहीं किया जाता है। साथ ही इनके पौधों पर लाल मकड़ी के अलावा कोई कीट भी नहीं लगता है। ऐसे में अन्य फसलों के मुकाबले इसके रख-रखाव में कोई दिक्कत नहीं होती है। इसके पौधे लगाने से मिट्टी के अंदर लगने वाली कई बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
ग्लेडियोलस के फूलों की खासियत
ग्लेडियोलस के फूलों का इस्तेमाल कट फ्लॉवर्स, क्यारियों, बॉर्डर, बागों और गमलों की शोभा बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस फूल के लिए गर्म जलवायु को सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसकी खेती के लिए लगभग 16 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान अच्छा माना जाता है।