पहली बार Asia की Billionaire कैपिटल बनी Mumbai, रचा इतिहास

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के टोटल 92 लोगों की संपत्ति एक साल में 47% बढ़कर 445 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में बिलेनियरों की वेल्थ 28% कम होकर 265 बिलियन डॉलर रह गई है।

Advertisement
भारत की आर्थिक राजधानी Mumbai पहली बार Asia की अरबपतियों की राजधानी बन गई है
भारत की आर्थिक राजधानी Mumbai पहली बार Asia की अरबपतियों की राजधानी बन गई है

By BT बाज़ार डेस्क:

भारत की आर्थिक राजधानी Mumbai पहली बार Asia की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। यहां 603 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 स्क्वायर किलोमीटर में 91 अरबपति हैं। 'Hurun Research की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट' के मुताबिक, पिछले एक साल में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं, जबकि बीजिंग में इस दौरान 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं। 

Also Read: भारत के Gig Workers पर आई रिपोर्ट, जानिए अपने काम से कितना खुश?

न्यूयॉर्क और लंदन के बाद दुनिया में तीसरे नंबर पर

मुंबई अब ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां 97 लोग अरबपति हैं। बिलेनियर उन लोगों को कहा जाता है जिनके पास 8,333 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। 

92 लोगों के पास 445 बिलियन डॉलर की संपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के टोटल 92 लोगों की संपत्ति एक साल में 47% बढ़कर 445 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में बिलेनियरों की वेल्थ 28% कम होकर 265 बिलियन डॉलर रह गई है।

Read more!
Advertisement