M.S. Swaminathan: Father Of Green Revolution M.S. Swaminathan का हुआ निधन
क्रांति के दौरान भारतीय कृषि में आधुनिक तरीकों और टेक्नोलॉजी को अपनाया जाने लगा था। इस क्रांति के दौरान भारतीय कृषि में पुराने और मैनुअल तरीकों से नए, अभिनव और तकनीकी तरीकों में बदलाव किया गया।

1960 में हुई देश में हरित क्रांति के जनक M.S. Swaminathan का निधन हो गया है। उन्हें Father Of The Green Revolution के नाम से भी जाना जाता है। वो देश के मशहूर कृषि वैज्ञानिक थे। 98 साल की उम्र में स्वामीनाथन का निधन हुआ है। भारतीय हरित क्रांति एम.एस. स्वामीनाथन के दिमाग की उपज थी। इस क्रांति ने विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अनाज उत्पादन में इजाफा हुआ था। भारत में हरित क्रांति की शुरुआत साल 1965-68 के दौरान हुई थी। देश के उस दौर को हरित क्रांति के रूप में जाना जाता है।
Also Read: Asian Paints: Asian Paints को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले Ashwin Dani का निधन
इस क्रांति के दौरान भारतीय कृषि में आधुनिक तरीकों और टेक्नोलॉजी को अपनाया जाने लगा था। इस क्रांति के दौरान भारतीय कृषि में पुराने और मैनुअल तरीकों से नए, अभिनव और तकनीकी तरीकों में बदलाव किया गया। इस क्रांति के दौरान ज्यादा उपज देने वाली किस्म (HYV) के बीज , ट्रैक्टर, सिंचाई की अत्याधुनिक सुविधाएं, कीटनाशक और उर्वरक जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाने लगा।