Meta Layoff: शुरू हो गई फिर से छंटनी, 300 कर्मचारी पर लटकी है तलवार
Meta Layoff: फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी 300 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

साल 2025 में कई टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इसमें पहले गूगल, स्ट्राइप आदि का नाम शामिल था। अब इस लिस्ट में मेटा भी आ गया है। फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी 300 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इन कर्मचारियों की लिस्ट तैयार हो गई है। पिछले सप्ताह मेटा के कर्मचारियों की इंटरनल मेमो के जरिए यह जानकारी मिली है। इंटरनल मेमो में बताया गया कि कंपनी छंटनी की प्रक्रिया शुरू करने वाली है।
आज से शुरू हुई छंटनी की प्रक्रिया
बिजनेस टुडे ने रॉयटर्स का हवाला देते हुए बताया कि मेटा ने छंटनी कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर दी है। कंपनी 11 फरवरी को 300 कर्मचारियों को टर्मिनेशन नोटिस भेजेगी। Meta की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज जेनेल गेल ने वर्कप्लेस फोरम शेयर किया है।
पहले भी मिला था छंटनी का संकेत
Meta Inc में छंटनी को लेकर संकेत पिछले महीने ही मिल गए थे। कंपनी 5 फीसदी कर्मचारियों की कटौती करने की प्लानिंग कर रही है। अभी तक कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि वह किस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस छंटनी का असर कई टीम पर पड़ेगा।
क्यों हो रही है छंटनी? (Why are layoffs happening?)
कंपनी ने छंटनी करने की वजह नहीं बताया है। माना जा रहा है कि Meta मशीन लर्निंग इंजीनियर्स और अन्य AI ऑपरेटेड रोल्स की भर्ती प्रक्रिया में तेजी ला रहा है। इस कारण कंपनी कई दूसरे विभागों से छंटनी कर रहा है।
इन बड़ी कंपनियों ने भी की छंटनी (Layoff Company List)
कई टेक कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है। इस लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी मेटा के साथ Google, Microsoft, Amazon और Stripe आदि भी शामिल हैं।