IMD Monsoon Update: मॉनसून ने दी दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत पूरे भारत को इंतजार

IMD Monsoon Update: Monsoon knocks, entire India including Delhi-Mumbai waits

Advertisement
IMD Monsoon Update
IMD Monsoon Update

By Ankur Tyagi:

मॉनसून का इंतजार खत्म हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल के रास्ते भारत में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है।

कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है।

मॉनसून की बारिश आम तौर पर 1 जून को केरल के तट से शुरू होती है,लेकिन इस बार मॉनसून देर से आया है। भारत में खेती मॉनसून पर ही निर्भर है। इसलिए हर साल किसान, कारोबारी और शेयर बाज़ार तीनों को बारिश को इंतजार रहता है।

Also Read: भारत के चक्कर में सऊदी अरब और रूस में क्यों बढ़ रहा है तनाव?

IMD ने इस बार 4 जून को मॉनसून के प्रवेश का अनुमान जताया था। लेकिन बाद में इसके दो हफ्तों की देरी का ऐलान किया था।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली-मुंबई में बारिश कब होगी इसके बाद मॉनसून गोवा और मुंबई में 17 जून तक प्रवेश कर सकता है। वहीं, उत्तर भारत की बात करें, तो राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में मॉनसून, इस महीने के अंत तक या जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंच सकता है।
हालांकि कहा जा रहा था कि इस बार मॉनसून पर अल-नीनो का असर हो सकता है लेकिन अभी तक मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान है।

Read more!
Advertisement