Biparjoy Cyclone के बाद IMD ने जारी किया अलर्ट, मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ाने प्रभावित

देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का खतरा है जिसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। अकेले सौराष्ट्र-कच्छ के 6 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और कई हवाई अड्डों की भी निगरानी की जा रही है। रविवार को खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं और हवाई यात्री परेशान रहे। मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा था, जिससे रविवार रात यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

Advertisement
Biperjoy Cyclone के बाद IMD ने जारी किया अलर्ट
Biperjoy Cyclone के बाद IMD ने जारी किया अलर्ट

By Ankur Tyagi:

देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'Biparjoy' का खतरा है जिसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। अकेले सौराष्ट्र-कच्छ के 6 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और कई हवाई अड्डों की भी निगरानी की जा रही है। रविवार को खराब मौसम के चलते Mumbai Airport पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं और हवाई यात्री परेशान रहे। मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा था, जिससे रविवार रात यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। IMD ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल गया है और इसके जल्द ही पश्चिमी तट पर पहुंचने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, इस खतरनाक साइक्लोन के कारण 15 जून को गुजरात के कच्छ पहुंचने की आशंका है।

Also Read: Boss Mark Zuckerberg पर कंपनी के कर्मचारी क्यों नहीं करते हैं भरोसा?

साइक्लोन की आहट से पहले मुंबई में रविवार को बारिश होने पर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ाने प्रभावित रहीं। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्य मॉनसून की बारिश का आनंद ले रहे हैं, वहीं उत्तर भारत में लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। 

रविवार को खराब मौसम के चलते Mumbai Airport पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं

IMD के अनुसार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 15 जून, मध्य प्रदेश में 20 जून, गुजरात में 20 और 25 जून के आसपास, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना है, वहीं राजस्थान के बाकी हिस्सों में 5 जुलाई तक मॉनसून एंट्री ले सकता है।

Also Read: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा पांचवां स्टॉक मार्केट, 33 साल में सेंसेक्स बढ़ा 60 गुना

Read more!
Advertisement