नई फैक्ट्री के लिए ₹1,200 करोड़ निवेश करेगी Foxconn, चिप प्लांट के लिए भी ₹​​​​​​​309 करोड़ खर्च करेगी कंपनी

इस प्रोजेक्ट के लिए फंड फॉक्सकॉन की यूनिट हॉन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया ने दिया था। फॉक्सकॉन एपल की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी के 68% ग्लोबल मैन्युफैक्चर में योगदान करती है।

Advertisement
ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर Foxconn
ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर Foxconn

By BT बाज़ार डेस्क:

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर Foxconn की सब्सिडियरी कंपनी Hon High Technology India, भारत में नई फैक्ट्री बनाने के लिए ₹1,200 करोड़ खर्च करेगी। यह राशि ऑपरेशनल जरूरतों के तहत खर्च होगी। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। नई फैक्ट्री का निर्माण कंपनी के पहले से खरीदे गए जमीन पर ही होगी। पिछले साल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर करीब 1.5 बिलियन डॉलर (करीब ₹12,447 करोड़) खर्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह प्रोजेक्ट भी कंपनी की ऑपरेशनल खर्च के तहत ही होना है। कंपनी यहां Apple प्रोडक्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग करेगी। 

Also Read: Ad Tech Policies लाएगी Modi सरकार !

₹309 करोड़ खर्च करेगी कंपनी

फॉक्सकॉन पिछले कुछ समय से भारत में काफी तेजी से ग्रो कर रही है। एक महीने पहले कंपनी ने कहा था कि वह HCL ग्रुप के साथ मिल कर काम करने के लिए 37.2 मिलियन डॉलर (करीब 309 करोड़ रुपए) खर्च करेगी। दोनों कंपनियां मिलकर सेमीकंडक्टर चिप के टेस्टिंग और पैकेजिंग पर काम करेंगी। 

Apple के 68% प्रोडक्ट मैन्युफैक्चर करती है कंपनी

इस प्रोजेक्ट के लिए फंड फॉक्सकॉन की यूनिट हॉन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया ने दिया था। फॉक्सकॉन एपल की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी के 68% ग्लोबल मैन्युफैक्चर में योगदान करती है। इसके बाद पेगाट्रॉन और टाटा की विस्ट्रॉन हैं, जो 18% और 14% का योगदान करतीं हैं।

Read more!
Advertisement