Delhi Jal Board का होगा ऑडिट, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

गौरतलब है कि विपक्ष कई बार जल बोर्ड में कथित करप्शन को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अफसरशाही हावी है और जल बोर्ड के लिए फंड्स रिलीज नहीं किए जा रहे हैं। हम दूध का दूध पानी का पानी करना चाहते हैं।

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के CAG ऑडिट करवाने आदेश दिया है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के CAG ऑडिट करवाने आदेश दिया है

By Ankur Tyagi:

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने Delhi Jal Board के CAG ऑडिट करवाने आदेश दिया है। इस आदेश के तहत, पिछले 15 साल के जल बोर्ड की गतिविधियों पर CAG ऑडिट किया जाएगा। केजरीवाल सरकार ने जल बोर्ड में उठे अनियमिताओं के सवाल करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने संकेत दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,  उनकी सरकार किसी भी कीमत पर करप्शन को बर्दाश्त नहीं करेगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम दिल्ली से करप्शन खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read: 55 रुपए महीने में मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन! जानिए इससे जुड़ी खास बाते

Read more!
Advertisement