Anand Mahindra ने देखी ऐसी बाइक तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए
हॉर्नबैक ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट में अवेलेबल है। हॉर्नबैक X1 ई-बाइक ग्रे-ऑरेंज और ब्लू-ऑरेंज कलर में आती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹44,999 है। बायर्स इसे ₹14,999 की तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Mahindra And Mahindra Group के चेयरपर्सन Anand Mahindra ने Foldable E-Bike बनाने वाले स्टार्टअप में निवेश किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X में ई-बाइक की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'IIT Bombay के कुछ लोगों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया है। उन्होंने फुल साइज व्हील्स के दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक बनाई है। यह बाइक को अन्य फोल्डेबल बाइक की तुलना में न केवल 35% ज्यादा एफिशिएंट बनाया है बल्कि मीडियम से हाई स्पीड पर यह बाइक को स्टेबल भी बनाता है।
Also Read: Jewar Airport में निवेश का शानदार मौका, पढ़िए पूरी खबर
यह एकमात्र ऐसी बाइक है जिसे मोड़ने के बाद उठाना नहीं पड़ता है।'आनंद महिंद्रा ने बताया कि उन्होंने ऑफिस परिसर में घूमने के लिए फोल्डेबल ई-बाइक Hornback X1 खरीदा है। साथ ही उन्होंने लिखा,'फुल डिस्कोजर: मैंने स्टार्टअप में निवेश किया है। हॉर्नबैक ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट में अवेलेबल है। हॉर्नबैक X1 ई-बाइक ग्रे-ऑरेंज और ब्लू-ऑरेंज कलर में आती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹44,999 है। बायर्स इसे ₹14,999 की तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।