Advertisement

विरासत, हुनर और युवा ताकत के दम पर यूपी बनेगा Textile Powerhouse: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की टेक्सटाइल विरासत सदियों पुरानी है, जिसने दुनिया के बाजारों में अपनी खास पहचान बनाई है। वाराणसी की सिल्क साड़ी, भदोही का कारपेट, लखनऊ की चिकनकारी, कानपुर का टेक्सटाइल और लेदर उद्योग, आगरा का अपैरल और मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स यूपी की औद्योगिक ताकत को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये सिर्फ क्लस्टर नहीं बल्कि यूपी की विरासत और क्षमता के प्रतीक हैं। हुनर, मानव संसाधन, बड़ा बाजार और दुनिया की सबसे युवा वर्कफोर्स के साथ उत्तर प्रदेश अब Global Textile Hub बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement