Advertisement

यूपी में निवेश को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा! बोले- देश-विदेश की कंपनियों की लगी कतार

उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में CNH Industrial के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज देश-विदेश की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए कतार लगा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश पलायन, पिछड़ेपन और अराजकता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन अब बेहतर कानून व्यवस्था और कारोबार के अनुकूल माहौल से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सीएम योगी ने बताया कि नए प्लांट से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के अवसर भी पैदा होंगे।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement