Advertisement
'त्योहारों में भी इतना नुकसान नहीं हुआ!' CJP के प्रदर्शन पर भड़के संजीव मेहरा
नई दिल्ली,UPDATED: Oct 16, 2026 19:04 IST
दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और सड़कों की बंदिशों से खान मार्केट और कनॉट प्लेस के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने आज तक से खास बातचीत में दावा किया कि प्रदर्शनों के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही घट रही है और कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दुकानों का किराया, कर्मचारियों की सैलरी और अन्य खर्च व्यापारियों पर भारी पड़ रहे हैं। संजीव मेहरा ने राजनीतिक दलों पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की बात भी कही। देखिए यह खास रिपोर्ट।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement