Advertisement
12 साल में बदली भारत की तस्वीर, पीएम ने डिफेंस से मोबाइल उत्पादन तक के गिनाए आंकड़े
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 15, 2026 11:34 IST
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में भारत की विकास यात्रा के आंकड़े साझा किए। पीएम मोदी ने बताया कि डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना और मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा है। आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना बढ़ने के साथ डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी बड़ा उछाल आया है। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग, पेटेंट, इंटरनेट यूजर्स, नल से जल, गैस कनेक्शन और गरीबों के लिए आवास जैसी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये आंकड़े 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement