Advertisement
डीजल ₹50 महंगा होना था, सिर्फ ₹7 बढ़ा! पीएम मोदी ने बताई इसके पीछे की वजह
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 13, 2026 17:38 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। ऐसे में भारत में डीजल 50 रुपये प्रति लीटर महंगा करना पड़ सकता था, लेकिन सरकार ने कीमत सिर्फ 7 रुपये बढ़ाई। पीएम मोदी के मुताबिक, सरकार ने बाकी 43 रुपये प्रति लीटर का बोझ खुद उठाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार हर महीने 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही है।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement