Advertisement

तेल की बढ़ती कीमतों से नहीं रुकेगी भारत की ग्रोथ! पीयूष गोयल ने बताई आर्थिक ताकत

इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ती ताकत पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत के पास 700 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है और इस साल कुल निर्यात 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। गोयल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देश का अगले 20-30 वर्षों का भविष्य तय नहीं कर सकता। उन्होंने विदेशी कर्ज और कोरोना महामारी के दौरान भारत की विश्वसनीयता का भी जिक्र किया। सुनिए भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक भरोसे पर पीयूष गोयल का पूरा बयान।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement