Advertisement
भारत-जापान का बड़ा ऐलान! चिप, ग्रीन हाइड्रोजन और 1,000 बायोगैस प्लांट से मजबूत होगी ऊर्जा सुरक्षा
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 2, 2026 15:39 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत और जापान अब मिलकर अपनी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतों को मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने चिप, नई तकनीक और जरूरी सामान की सप्लाई को मजबूत करने के लिए आगे की योजना बनाई है। भारत-जापान बायोगैस योजना के तहत भारत में 1000 बायोगैस और जैविक खाद बनाने वाले केंद्र लगाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एनर्जी और नई तकनीक वाली गाड़ियों पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान स्वच्छ ऊर्जा को एक बड़े मौके की तरह देखते हैं।
Read more!
LATEST VIDEOS
Advertisement