Advertisement

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में डेनमार्क की होगी अहम भूमिका, विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में डेनमार्क एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी, जल प्रबंधन, बिजली, ग्रीन शिपिंग, स्वास्थ्य, कृषि, फूड प्रोसेसिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग का जिक्र किया। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को भी अहम बताया। सुनिए भारत-डेनमार्क संबंधों को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement