ईरान जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने किया बड़ा दावा, तेल की कीमतों को लेकर भी कही ये बात

ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि जंग जल्द खत्म होने वाली है और इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी। इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर भी सख्त संदेश दिया।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ जंग जल्द खत्म होगी।
  • ट्रंप का दावा, जंग खत्म होते ही तेजी से गिरेंगे कच्चे तेल के दाम।
  • ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा।

By Sonam:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ जंग बहुत जल्द खत्म होने वाली है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जंग खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी।

महंगाई और विदेश नीति पर बात करते हुए ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी अपना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा।

महंगाई को लेकर डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

ट्रंप ने महंगाई को लेकर विरोधी डेमोक्रेट्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किफायतीपन जैसे शब्द डेमोक्रेट्स की तरफ से दिए गए, लेकिन इसके बावजूद दुनिया ने इतिहास की सबसे खराब महंगाई देखी।

अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने कीमतों को नीचे लाने का काम किया है। उन्होंने महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों को ईरान के साथ चल रही जंग से भी जोड़ा।

Image Credit : Aaj Tak

ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप?

ईरान को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा। इससे पहले भी ट्रंप सार्वजनिक तौर पर ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने के खिलाफ अपना रुख दोहरा चुके हैं।

ट्रंप ने अमेरिकी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह काम दूसरे राष्ट्रपतियों को सालों पहले कर लेना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने ईरान की सैन्य ताकत को लेकर भी कई दावे किए। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के पास अब नेवी, एयरफोर्स, रडार और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम जैसी ताकत नहीं बची है।

जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम?

ट्रंप के बयान का एक अहम हिस्सा कच्चे तेल की कीमतों को लेकर रहा। उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ जंग खत्म होते ही तेल की कीमतों में तेज गिरावट आएगी। हालांकि, हाल में तेल की कीमतों पर जंग और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं का असर देखने को मिला है।

ट्रंप इससे पहले भी कह चुके हैं कि जंग खत्म होने के बाद ईंधन की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी। फिलहाल ईरान के साथ संघर्ष और तेल की कीमतों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Read more!
Advertisement