Reliance Retail का बड़ा प्लान! अब मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट्स पर फोकस, दुनिया के बाजारों में बढ़ाएगी दबदबा

रिलायंस रिटेल अपने कारोबार को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। कंपनी ने भविष्य की ग्रोथ को लेकर ऐसा प्लान शेयर किया है, जो भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट पर भी असर डाल सकता है। पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement
Reliance AGM 2026

By Gaurav Kumar:

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले 20 साल में Reliance Retail ने भारत के रिटेल सेक्टर को नई दिशा दी है और अब कंपनी विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। अंबानी ने कहा कि रिटेल कारोबार अब मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट्स के जरिए अपनी पहुंच और प्रभाव को और बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि Reliance Retail ने ग्राहकों को बेहतर क्विलिटी, ज्यादा ऑप्शन और बेहतर कीमतों के साथ लगातार इनोवेशन उपलब्ध कराया है। यही भरोसा कंपनी को दुनिया के टॉप 50 रिटेलर्स में शामिल करने में मददगार बना और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह एकमात्र भारतीय रिटेल कंपनी है।

मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म पर फोकस

अंबानी ने बताया कि कंपनी एक एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जो बेवरेज और डेली यूज के प्रोडक्ट से लेकर फल और सब्जियों जैसी असंगठित कैटेगरी तक फैला होगा।

इसके अलावा रिलायंस एक आधुनिक गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम भी बना रही है, जिससे कंपीटिशन कीमत पर बेहतर क्विलिटी वाले कपड़े उपलब्ध कराए जा सकें। अंबानी ने कहा कि इसके लिए कंपनी ने देशभर के 21 क्लस्टर्स में सप्लायर पार्टनरशिप बनाई है।

इसके अलावा कंपनी स्मार्ट आईवियर, टेलीविजन, स्मार्टफोन और कनेक्टेड वियरेबल्स जैसे किफायती इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के निर्माण पर भी जोर दे रही है। इसके साथ ग्राहक सेवा को मजबूत बनाए रखने की रणनीति जारी रहेगी।

ग्लोबल बाजारों पर भी नजर

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस का एक्सपोर्ट बिजनेस उसकी रिटेल मैन्युफैक्चरिंग रणनीति का अगला स्वाभाविक कदम है। भारत में कंपनी के उपभोक्ता ब्रांड्स को जिस तरह से तेजी से सफलता मिली है, उससे रिलायंस को भरोसा है कि वह वैश्विक FMCG बाजार में भी बड़ा और मजबूत कारोबार खड़ा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के ब्रांड्स की बढ़ती लोकप्रियता, मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो और दुनिया भर के ग्राहकों की जरूरतों को समझने की क्षमता उसके निर्यात कारोबार को आगे बढ़ा रही है। अब रिलायंस सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि दुनियाभर के उपभोक्ता बाजारों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी कर रही है।

Read more!
Advertisement