प्लास्टिक करेंसी की तैयारी तेज! RBI ने सुरक्षा फीचर्स वाले पॉलिमर नोट छापने के लिए मंगाई ग्लोबल बोलियां
ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट ेक मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नोट छापने वाली यूनिट्स ने ऐसे स्पेशल पॉलिमर सब्सट्रेट शीट की आपूर्ति के लिए ग्लोबल स्तर पर बोलियां आमंत्रित की हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय बैंक नोट छापने में किया जा सके।

भारत में प्लास्टिक करेंसी की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट ेक मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नोट छापने वाली यूनिट्स ने ऐसे स्पेशल पॉलिमर सब्सट्रेट शीट की आपूर्ति के लिए ग्लोबल स्तर पर बोलियां आमंत्रित की हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय बैंक नोट छापने में किया जा सके।
सुरक्षा फीचर्स वाले पॉलिमर शीट की होगी खरीद
RBI की करेंसी प्रिंटिंग कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने सुरक्षा फीचर्स वाले पॉलिमर शीट के लिए ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया है। इन शीट का उपयोग BRBNMPL के साथ-साथ Security Printing and Minting Corporation of India के प्रिंटिंग प्रेस में भी किया जाएगा। इच्छुक कंपनियां 18 अगस्त तक अपनी बोलियां जमा कर सकती हैं।
प्लास्टिक नोटों की दिशा में अब तक का सबसे स्पष्ट कदम
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पिछले महीने कहा था कि पॉलिमर बैंक नोटों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह अभी शुरुआती चरण में है। ताजा टेंडर को कागज के नोटों की जगह भविष्य में प्लास्टिक नोटों के इस्तेमाल की दिशा में अब तक का सबसे स्पष्ट कदम माना जा रहा है।
पहले ट्रायल, फिर बड़े स्तर पर खरीदारी
शुरुआती चरण में करीब 68,000 रीम बायएक्सियली ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन (BOPP) आधारित पॉलिमर सब्सट्रेट की जरूरत बताई गई है। इनका इस्तेमाल दो अलग-अलग मूल्यवर्ग (डिनॉमिनेशन) के नोटों के लिए किया जाएगा।
BRBNMPL ने कहा है कि यदि फील्ड ट्रायल सफल रहते हैं, तो भविष्य में अन्य मूल्यवर्ग के नोटों के लिए भी बड़े पैमाने पर पॉलिमर सब्सट्रेट की खरीद नए टेंडर के जरिए की जाएगी।