'दुनिया को भरोसेमंद चिप सप्लाई की जरूरत', SEMICON India में पीेएम मोदी ने दिखाया भारत का विजन

SEMICON India 2026 की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस इवेंट में 52 देशों की कंपनियां, निवेशक, रिसर्चर और स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को दिखाया जाएगा।

Advertisement

In Short

  • SEMICON India 2026 का PM मोदी ने किया उद्घाटन, 17 से 19 सितंबर तक चलेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।
  • SEMICON India 2026 में PM Modi ने कहा, भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है और देश सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
  • सरकार का लक्ष्य सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए 1 लाख छात्रों को ट्रेनिंग देना है, AI और चिप डिजाइन पर भी जोर दिया जा रहा है।

By Sonam:

SEMICON India 2026 की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह इवेंट 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में 52 देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसमें भारतीय कंपनियों के साथ निवेशक, रिसर्चर और स्टूडेंट भी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर में सहयोग, निवेश और प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा देना है।

भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा: PM Modi

SEMICON India 2026 के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई रेटिंग एजेंसियों ने भारत को अच्छी रेटिंग दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश के लिए इतने कम समय में इतनी तेजी से तरक्की करना आसान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि भारत की इस यात्रा में कई स्टेकहोल्डर्स ने अहम भूमिका निभाई है।

सेमीकंडक्टर और AI सेक्टर पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में फैबलेस कंपनियों की ग्रोथ हो रही है। साथ ही देश AI इकोसिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को इसका बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि देश में इंजीनियरिंग टैलेंट का बड़ा पूल मौजूद है। भारत हर साल लाखों इंजीनियर तैयार कर रहा है और चिप डिजाइन के लिए बड़े स्तर पर स्किलिंग का काम चल रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक लाख छात्रों को ट्रेनिंग देना है। उन्होंने रिसर्च कर रहे युवाओं से आगे आने की अपील की।

एनर्जी सिक्योरिटी भी बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए एनर्जी सिक्योरिटी को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिजली की मांग बढ़ेगी और भारत इसके लिए तैयारी कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत पावर सेक्टर में बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है। इसके साथ ही देश स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर पर भी काम कर रहा है।

सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का दिखेगा पूरा सफर

SEMICON India 2026 की थीम 'सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण' रखी गई है।

इस कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को दिखाया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल, चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन और एडवांस्ड पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी।

इस बार सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम वैल्यू चेन एक्सपीरियंस के जरिए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का पूरा सफर दिखाया जाएगा।

600 से ज्यादा कंपनियां और स्टार्टअप लेंगे हिस्सा

SEMICON India 2026 में 600 से ज्यादा कंपनियां और स्टार्टअप शामिल होंगे। इस इवेंट में करीब 50 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।

इसके अलावा 52 देशों से 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव्स और 150 से ज्यादा स्पीकर्स भी हिस्सा लेंगे।

जापान समेत कई देशों के पवेलियन

इस कार्यक्रम में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के कंट्री पवेलियन मौजूद हैं।

इसके अलावा 12 स्टेट बूथ, स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी लगाए गए हैं।

क्या होता है सेमीकंडक्टर?

सेमीकंडक्टर को आसान भाषा में बिजली का ट्रैफिक कंट्रोलर कहा जा सकता है। इसका इस्तेमाल मोबाइल फोन से लेकर कारों और एडवांस्ड मशीनों तक में किया जाता है।

इसे सिलिकॉन से तैयार किया जाता है। सिलिकॉन से बने वेफर पर अरबों छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर बनाए जाते हैं, जिनसे प्रोसेसर और दूसरे जरूरी कंपोनेंट तैयार किए जाते हैं।

Read more!
Advertisement