Paytm के लिए बढ़ी मुश्किलें, SEBI ने भेजा शो-कॉज नोटिस; 14 दिन में देना होगा जवाब
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह नोटिस 11 अगस्त को मिला और मामला कंपनी की कुछ डिस्क्लोजर की टाइमिंग और उनकी क्लासिफिकेशन से जुड़ा है।

In Short
- SEBI ने Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications को Show Cause Notice भेजा है।
- 6 दिसंबर 2023 की घोषणा में डिस्क्लोजर की टाइमिंग और UPSI क्लासिफिकेशन पर सवाल उठे हैं।
- Paytm के Key Managerial Personnel को 11 अगस्त से 14 दिनों के भीतर SEBI को जवाब देना होगा।
Paytm SEBI Notice: पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications को SEBI की ओर से कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) मिला है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह नोटिस 11 अगस्त को मिला और मामला कंपनी की कुछ डिस्क्लोजर की टाइमिंग और उनकी क्लासिफिकेशन से जुड़ा है।
सेबी ने आरोप लगाया है कि कुछ जानकारी का खुलासा Listing Regulations के Regulation 30(6)(iii) और Regulation 30(4)(i)(c) के तहत तय नियमों के हिसाब से सही समय पर नहीं किया गया।
इसके अलावा SEBI ने यह भी सवाल उठाया है कि संबंधित जानकारी को अनपब्लिश प्राइस सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन (UPSI) के तौर पर सही तरीके से क्लासिफाई किया गया था या नहीं।
दिसंबर 2023 की घोषणा से जुड़ा मामला
यह कारण बताओ नोटिस पेटीएम की 6 दिसंबर 2023 की कॉरपोरेट अनाउंसमेंट से जुड़ा है। SEBI ने इसी घोषणा के संदर्भ में डिस्क्लोजर की टाइमिंग और जानकारी की क्लासिफिकेशन को लेकर सवाल उठाए हैं।
14 दिनों में देना होगा जवाब
पेटीएम के Key Managerial Personnel को इस Show Cause Notice का जवाब 11 अगस्त 2026 से 14 दिनों के भीतर देना होगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी में उछाल, जानें कहां तक जा सकती हैं कीमतें
यानी कंपनी के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को तय समय सीमा में SEBI के सामने अपना पक्ष रखना होगा और नोटिस में उठाए गए मुद्दों पर जवाब देना होगा।
UPSI की क्लासिफिकेशन पर भी सवाल
SEBI ने Regulations 9A(1) और 9A(2)(b) के तहत इस बात पर भी आपत्ति जताई है कि संबंधित जानकारी को unpublished price sensitive information के तौर पर किस तरह वर्गीकृत किया गया।
UPSI से जुड़ी जानकारी आमतौर पर ऐसी सूचना होती है जो सार्वजनिक नहीं होती और जिसके सामने आने से शेयर की कीमत पर असर पड़ सकता है। इस मामले में SEBI का फोकस इस बात पर है कि Paytm ने संबंधित जानकारी को किस तरह और कब क्लासिफाई किया।
Paytm ने क्या कहा?
पेटीएम ने कहा है कि इस पूरी कार्यवाही से कंपनी पर किसी वित्तीय असर की उम्मीद नहीं है।फिलहाल मामला Show Cause Notice के स्तर पर है और कंपनी को तय समय सीमा में अपना जवाब SEBI को देना है। आगे की कार्रवाई कंपनी के जवाब और नियामक की समीक्षा पर निर्भर करेगी।