नोएडा में छोटा बिजनेस शुरू करने वालों के लिए खुशखबरी, खाली दुकानों का होगा अलॉटमेंट
नोएडा में अपना छोटा बिजनेस शुरू करने वालों के लिए अच्छी खबर है। Botanical Garden Metro Station के पास बनी 19 छोटी दुकानों को अब अलग-अलग लोगों को देने की तैयारी है। कम किराए और आसान नियमों के साथ छोटे कारोबारियों को मौका मिल सकता है।

In Short
- Botanical Garden Metro Station के पास बनी 19 छोटी दुकानें अब अलग-अलग लोगों को दी जाएंगी।
- पहले ज्यादा किराए और सख्त नियमों की वजह से योजना सफल नहीं हो पाई थी।
- नई योजना में किराया करीब 40 हजार से 50 हजार रुपये महीना हो सकता है।
Noida Authority: नोएडा में छोटी दुकान खोलकर अपना काम शुरू करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा अथॉरिटी Botanical Garden Metro Station के पास बने 19 छोटी दुकानों को अब अलग-अलग लोगों को देने की तैयारी कर रही है। ये छोटी दुकानें DSC Road के किनारे बने हुए हैं और काफी समय से खाली पड़े हैं।
पहले क्यों नहीं बिक पाए थे छोटी दुकानें?
पहले नोएडा अथॉरिटी ने इन सभी 19 छोटी दुकानों को एक ही कंपनी को देने का प्लान बनाया था। कंपनी को सात साल के लिए लीज पर ये जगह दी जानी थी, जिसे बाद में 10 साल तक बढ़ाया जा सकता था। लेकिन इस योजना में कोई भी कंपनी आगे नहीं आई।
ये खबर पढ़ना न भूलें: कर्ज के जाल में फंसा यह अमीर देश, एक्सपर्ट्स बोले हालात नहीं संभले तो इकोनॉमी पर बड़ा खतरा
इसकी सबसे बड़ी वजह ज्यादा किराया और मुश्किल नियम थे। पहले कंपनी को 12 लाख रुपये जमा करने थे। इसके अलावा सालाना किराया 1.28 करोड़ रुपये रखा गया था। यानी हर छोटी दुकान का खर्च करीब 56 हजार रुपये महीना बैठ रहा था। ज्यादा खर्च होने की वजह से छोटे कारोबारी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा पाए।
अब छोटे दुकानदारों को मिलेगा मौका
अब नोएडा अथॉरिटी ने अपना प्लान बदल दिया है। अब सभी 19 छोटी दुकानें किसी एक कंपनी को नहीं दिए जाएंगे, बल्कि हर छोटी दुकान अलग-अलग लोगों को दिया जाएगा।इससे छोटे दुकानदारों और अपना नया बिजनेस शुरू करने वालों को फायदा मिल सकता है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह के मुताबिक, इसके लिए बोली लगाने की प्रक्रिया अगले दो हफ्तों में शुरू हो सकती है।
नई योजना के तहत हर छोटी दुकान का किराया करीब 40 हजार से 50 हजार रुपये महीना हो सकता है। इन दुकानों की लीज पांच साल के लिए होगी, जिसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी दिया जाएगा।
खुल सकती हैं कई तरह की दुकानें
इन छोटी दुकानों में किसी खास तरह की दुकान खोलने की पाबंदी नहीं होगी। लोग यहां खाने-पीने की दुकान, गिफ्ट शॉप, कपड़ों की दुकान, इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप या दूसरे छोटे कारोबार शुरू कर सकते हैं।
इन छोटी दुकानों की जगह भी काफी अच्छी है। यह मार्केट Botanical Garden Metro Station, Sector 18 Market और Atta Market के बीच है। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, जिससे कारोबार को फायदा मिल सकता है।
इस स्ट्रीट मार्केट को करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। यहां बैठने की जगह के साथ 100 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।
अब नोएडा अथॉरिटी को उम्मीद है कि कम किराए और आसान नियमों की वजह से ये खाली पड़े छोटी दुकानें जल्द खुल जाएंगे और छोटे कारोबारियों को अपना काम शुरू करने का अच्छा मौका मिलेगा।