Q1 में 7.8% रही भारत की GDP ग्रोथ, मजबूत अर्थव्यवस्था पर निर्मला सीतारमण ने बताया जनता का योगदान

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। GDP ग्रोथ के ताजा आंकड़ों के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी वजह बताई है। आखिर इस रफ्तार के पीछे कौन से फैक्टर अहम रहे और सरकार ने क्या कहा, जानिए पूरी खबर में।

Advertisement
India GDP Growth
India GDP Growth

By Gungun Mishra:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन को शानदार बताया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में रियल GDP में दर्ज की गई 7.8% की बढ़ोतरी का श्रेय भारत के लोगों और उनकी कड़ी मेहनत को जाता है।

वित्त मंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि सरकार की ओर से किए गए सुधार और अर्थव्यवस्था का कुशल प्रबंधन अच्छे नतीजे दे रहे हैं।

पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में रियल GDP ग्रोथ 7.8% रहने का अनुमान है। यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज की गई 6.9% की ग्रोथ से ज्यादा है।

इस बेहतर प्रदर्शन को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था में यह मजबूती देश के लोगों की मेहनत और योगदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए सुधारों का असर अब दिखाई दे रहा है।

 

नॉमिनल GDP में 10.3% ग्रोथ का अनुमान

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सिर्फ रियल GDP ही नहीं बल्कि नॉमिनल GDP में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज होने का अनुमान है। आंकड़ों के मुताबिक, पहली तिमाही में नॉमिनल GDP में 10.3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

वहीं, इसी अवधि में रियल GVA में 8.2% की ग्रोथ दर्ज की गई है। इन आंकड़ों को भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

आर्थिक अवसर बढ़ाने की प्रतिबद्धता

निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार सभी नागरिकों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक अवसर उपलब्ध कराना है। वित्त मंत्री ने अपने पोस्ट में एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि देश की आर्थिक प्रगति में लोगों की मेहनत और सरकार के सुधारों की अहम भूमिका है।

Read more!
Advertisement