सोना ₹1.44 लाख के पार जाएगा या फिर आएगी गिरावट? चांदी में भी हलचल, जानें अहम सपोर्ट और टारगेट
घरेलू वायदा बाजार में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1,42,866 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,94,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।Kedia Advisory के सीनियर रिसर्च हेड अमित गुप्ता के मुताबिक, MCX पर सोने की कीमतें 1,40,000 से 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई हैं।

27 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस हफ्ते होने वाले ब्याज दरों के फैसले से पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.21% गिरकर करीब 4,030 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत 1.10% टूटकर 53.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
घरेलू वायदा बाजार में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1,42,866 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,94,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
Kedia Advisory के सीनियर रिसर्च हेड अमित गुप्ता के मुताबिक, MCX पर सोने की कीमतें 1,40,000 से 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई हैं। वहीं, मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते चांदी पर दबाव बना हुआ है। अब बाजार की नजरें अमेरिकी फेड के फैसले पर टिकी हैं, जिससे आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों को नई दिशा मिल सकती है।
फेड के फैसले पर बाजार की नजर
इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला सोने और चांदी के लिए अहम रहने वाला है। बाजार को उम्मीद है कि फेड इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, महंगाई की चिंता के कारण दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका भी बढ़ी है।
डॉलर इंडेक्स 102 के करीब बना हुआ है और एक हफ्ते के ऊंचे स्तर के पास है। मजबूत डॉलर से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में जारी तनाव भी बाजार की चाल को प्रभावित कर रहा है। खबरों के मुताबिक, सऊदी के नेतृत्व वाली सेनाओं ने हूतियों की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोका।
सोने और चांदी के अहम लेवल
अमित गुप्ता के मुताबिक, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $3,980 के ऊपर बना रहता है, तो इसकी कीमत $4,040 से $4,070 प्रति औंस तक जा सकती है। MCX पर सोने के लिए ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम अहम सपोर्ट है, जबकि तेजी आने पर भाव ₹1,44,000 से ₹1,46,000 तक पहुंच सकते हैं।
चांदी की बात करें तो अगर इसका भाव $52 प्रति औंस के ऊपर बना रहता है, तो यह $57 से $60 तक जा सकती है। MCX पर चांदी के लिए ₹1,88,000 प्रति किलोग्राम अहम सपोर्ट है। वहीं, तेजी आने पर भाव ₹2,00,000 से ₹2,06,000 तक पहुंच सकते हैं।