मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल के उछाल से सोने-चांदी पर दबाव, क्या और गिरेंगे दाम?

घरेलू बाजार में MCX पर सोने का वायदा भाव करीब ₹1,44,550 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का वायदा भाव करीब ₹2,04,746 प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,106 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Advertisement

By Shakshi:

सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने की चिंता भी बढ़ गई है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस बात पर है कि सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आएगी या जल्द रिकवरी देखने को मिलेगी।

घरेलू बाजार में MCX पर सोने का वायदा भाव करीब ₹1,44,550 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का वायदा भाव करीब ₹2,04,746 प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,106 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

सोने और चांदी की कीमतों में क्यों आ रही है गिरावट?

सऊदी अरामको के शायबाह ऑयल फील्ड पर ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा, अमेरिका ने सऊदी अरब से अपने कुछ दूतावास कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से निकलने का आदेश दिया है। इन घटनाओं से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरों पर फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। फिलहाल, फेड के ब्याज दरों को स्थिर रखने की उम्मीद है, लेकिन महंगाई की चिंता के बीच दिसंबर में दरें बढ़ने की संभावना पर भी बाजार की नजर है।

सोने की कीमतों का आउटलुक: कहां हैं अहम स्तर?

केडिया एडवाइजरी के सीनियर रिसर्च हेड अमित गुप्ता के मुताबिक, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,130 डॉलर प्रति औंस के नीचे रहती है, तो इसमें कमजोरी बनी रह सकती है।

अमित गुप्ता के मुताबिक तकनीकी नजरिए से 4,130 डॉलर के नीचे सोना कमजोर दिख रहा है। इसमें 4,100 से 4,085 डॉलर तक गिरावट आ सकती है, जबकि 4,150 डॉलर पर रेजिस्टेंस है।

घरेलू बाजार में सोने का भाव घटकर ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। वहीं, ₹1,46,000 का स्तर अहम रेजिस्टेंस रहेगा।

क्या ₹2 लाख तक गिरेगी चांदी की कीमत?

चांदी पर भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 58 डॉलर प्रति औंस का स्तर अहम है। अमित गुप्ता के मुताबिक, “अगर चांदी 58 डॉलर के नीचे रहती है, तो यह 55 डॉलर तक गिर सकती है। MCX पर चांदी का भाव ₹2,00,000 प्रति किलोग्राम तक आ सकता है, जबकि ₹2,10,000 पर रेजिस्टेंस है।”

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों की दिशा मिडिल ईस्ट के हालात, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर निर्भर करेगी। हालांकि, बताए गए स्तर केवल तकनीकी अनुमान हैं, कीमतों में गिरावट या तेजी की गारंटी नहीं।

Read more!
Advertisement