फूड डिलीवरी बिजनेस में उतरने की तैयारी में Flipkart, जल्द लॉन्च होगा नया ऐप; Zomato-Swiggy को मिलेगी टक्कर

Flipkart जल्द ही भारत में अपना फूड डिलीवरी ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी शुरुआत में कुछ शहरों में सर्विस की टेस्टिंग करेगी। सफल पायलट के बाद इसका विस्तार किया जाएगा। Flipkart की एंट्री से फूड डिलीवरी मार्केट में Zomato और Swiggy को नया बड़ा कंपीटिटर मिल सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Flipkart अगले कुछ हफ्तों में अपना नया फूड डिलीवरी ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • कंपनी शुरुआत में कुछ शहरों में सर्विस टेस्ट करेगी और सफल पायलट के बाद इसका विस्तार करेगी।
  • Flipkart की एंट्री से फूड डिलीवरी मार्केट में Zomato और Swiggy को नया बड़ा कंपीटिटर मिल सकता है।

By Gaurav Kumar:

Flipkart food delivery: वॉल-मार्ट के मालिकाना हक वाली ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart अब फूड डिलीवरी बिजनेस में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले कुछ हफ्तों में अपना फूड डिलीवरी ऐप लॉन्च करेगी। इसके साथ ही इस बाजार में Zomato और Swiggy को एक नया बड़ा कंपीटिटर मिल सकता है।

बिजनेस टुडे ने मनीकंट्रोल के हवाले से बताया कि Flipkart Group के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि कंपनी शुरुआत में सीमित स्तर पर फूड डिलीवरी सर्विस लॉन्च करेगी। पहले कुछ शहरों में इसे टेस्ट किया जाएगा और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर इसमें बदलाव किए जाएंगे।

पहले टेस्टिंग, फिर बड़े स्तर पर विस्तार

कृष्णमूर्ति ने कहा, “हम पहले फूड डिलीवरी लॉन्च करेंगे, ग्राहकों के साथ इसकी वैल्यू को टेस्ट करेंगे और फीडबैक लेंगे। प्रोडक्ट को तब तक बेहतर करेंगे, जब तक यह वास्तव में ग्राहकों को पसंद नहीं आता। इसके बाद इसे बड़े स्तर पर ले जाएंगे।”

अगर शुरुआती पायलट सफल रहता है तो Flipkart धीरे-धीरे इसे ज्यादा शहरों और ग्राहकों तक पहुंचाएगी। कंपनी ने Flipkart Minutes के साथ भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। कृष्णमूर्ति के मुताबिक, फूड डिलीवरी के लिए अलग ऐप होगा और यह सर्विस मौजूदा Flipkart ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

ONDC के जरिए एंट्री की तैयारी

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart सरकार समर्थित Open Network for Digital Commerce यानी ONDC के साथ जुड़कर फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर सकती है। कंपनी का फोकस केवल मौजूदा कंपनियों के मॉडल को दोहराने के बजाय ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर रहेगा।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि Flipkart ज्यादा रेस्टोरेंट विकल्प, बेहतर सर्विस और भरोसेमंद डिलीवरी देने की योजना बना रही है। कंपनी का लंबी अवधि का लक्ष्य देशभर में बड़ा फूड डिलीवरी बिजनेस खड़ा करना है।

Zomato-Swiggy से होगा मुकाबला

Flipkart की एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब फूड डिलीवरी कंपनियां नए मॉडल आजमा रही हैं। Rapido ने कम कीमत और रेस्टोरेंट के लिए बेहतर इकनॉमिक्स पर फोकस करते हुए Ownly लॉन्च किया है। Swiggy ने बजट ग्राहकों के लिए Toing पेश किया है, जबकि Zomato का Bistro भी इस सेगमेंट में मौजूद है।

Read more!
Advertisement