Fitch ने भारत की रेटिंग BBB- पर रखी बरकरार, Stable आउटलुक के साथ मजबूत ग्रोथ पर जताया भरोसा

Fitch Ratings के मुताबिक, भारत की रेटिंग को देश की मजबूत आर्थिक विकास संभावनाओं और ठोस बाहरी वित्तीय स्थिति से सहारा मिल रहा है। एजेंसी का मानना है कि भारत की ऊंची आर्थिक वृद्धि से देश के स्ट्रक्चरल क्रेडिट मेट्रिक्स में लगातार सुधार होना चाहिए।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भारत की लॉन्ग-टर्म फॉरेन करेंसी डेट रेटिंग को BBB- पर बरकरार रखा है। ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के मुताबिक यह Fitch की ओर से दी जाने वाली सबसे निचली इन्वेस्टमेंट-ग्रेड रेटिंग है। एजेंसी ने भारत की रेटिंग का आउटलुक भी Stable रखा है। यानी फिलहाल Fitch को भारत की क्रेडिट रेटिंग में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

मजबूत आर्थिक ग्रोथ से मिला सहारा

Fitch Ratings के मुताबिक, भारत की रेटिंग को देश की मजबूत आर्थिक विकास संभावनाओं और ठोस बाहरी वित्तीय स्थिति से सहारा मिल रहा है। एजेंसी का मानना है कि भारत की ऊंची आर्थिक वृद्धि से देश के स्ट्रक्चरल क्रेडिट मेट्रिक्स में लगातार सुधार होना चाहिए।

Fitch के अनुसार, मजबूत आर्थिक ग्रोथ से आने वाले समय में सरकार के कर्ज को कम करने की दिशा में भी मदद मिल सकती है। अगर सरकार का कर्ज घटता है, तो इससे भारत की क्रेडिट प्रोफाइल और मजबूत हो सकती है।

कुछ कमजोरियां अभी भी बनी हुई हैं

हालांकि, Fitch ने भारत की रेटिंग को लेकर कुछ ऐसी कमजोरियों का भी जिक्र किया है, जो अभी दबाव डाल रही हैं। इनमें गवर्नेंस इंडिकेटर्स और प्रति व्यक्ति GDP जैसे संकेतक शामिल हैं।

एजेंसी के मुताबिक, इन दोनों क्षेत्रों से जुड़े मेट्रिक्स अभी भारत की रेटिंग को और ऊपर जाने से रोकने वाली प्रमुख वजहों में शामिल हैं। यानी आर्थिक ग्रोथ मजबूत होने के बावजूद भारत को अपनी क्रेडिट प्रोफाइल में और सुधार के लिए इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

S&P की रेटिंग भी Stable

भारत की अन्य प्रमुख क्रेडिट रेटिंग की बात करें तो S&P की लॉन्ग-टर्म फॉरेन करेंसी डेट रेटिंग BBBu है। इसका आउटलुक भी Stable है। इस तरह Fitch और S&P दोनों की रेटिंग में फिलहाल Stable आउटलुक बना हुआ है।

Read more!
Advertisement