टैरिफ का असर! भारत समर्थित Essar Group की कंपनी बनाएगी अमेरिका में 18 अरब डॉलर का स्टील प्लांट

ओवल ऑफिस में कंपनी के अधिकारियों के साथ मौजूद ट्रंप ने कहा कि यह प्लांट Minnesota स्थित Mesabi की आयरन-ओर माइन से कच्चा माल लेकर सालाना 10 मिलियन टन तक स्टील बनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्टील “अमेरिका में ही खनन किया जाएगा, पिघलाया जाएगा और तैयार किया जाएगा।”

Advertisement

By Gaurav Kumar:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सोमवार, 28 सितंबर को यूएस स्टेट Lowa में भारत समर्थित Essar Group की सहायक कंपनी Mesabi Metallics के स्टील प्लांट की योजना को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग की वापसी का संकेत बताया।

ओवल ऑफिस में कंपनी के अधिकारियों के साथ मौजूद ट्रंप ने कहा कि यह प्लांट Minnesota स्थित Mesabi की आयरन-ओर माइन से कच्चा माल लेकर सालाना 10 मिलियन टन तक स्टील बनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्टील “अमेरिका में ही खनन किया जाएगा, पिघलाया जाएगा और तैयार किया जाएगा।”

18 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है निवेश

ट्रंप के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से 6,000 तक कंस्ट्रक्शन जॉब्स और करीब 2,000 मैन्युफैक्चरिंग व माइनिंग नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट का अनुमानित आर्थिक प्रभाव 95 अरब डॉलर बताया और इसे “बहुत बड़ा निवेश” करार दिया।

व्हाइट हाउस ने Iowa प्लांट के लिए 15 अरब डॉलर के निवेश की बात कही है। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान Essar Group के वाइस चेयरमैन रवि रुइया ने ट्रंप से कहा कि कुल संयुक्त निवेश करीब 18 अरब डॉलर होगा। इस आंकड़े पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे “शानदार” बताया।

ट्रंप ने स्टील टैरिफ को दिया श्रेय

ट्रंप ने इस निवेश का श्रेय अपनी सरकार की स्टील पर टैरिफ नीति को भी दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी स्टील इंडस्ट्री “एक बार फिर तेजी से पटरी पर लौट रही है।” वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भी कहा कि टैरिफ के बिना यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाता।

लुटनिक के मुताबिक, Minnesota से आयरन-ओर लेकर घरेलू स्तर पर स्टील उत्पादन करने से अमेरिका की विदेशी इनपुट पर निर्भरता कम होगी। ट्रंप प्रशासन स्टील टैरिफ और घरेलू उत्पादन को अपनी आर्थिक नीति के प्रमुख हिस्से के तौर पर पेश करता रहा है।

चुनाव से पहले बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट

Iowa प्लांट का ऐलान ऐसे समय हुआ है जब ट्रंप प्रशासन अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग और टैरिफ नीति को प्रमुख आर्थिक मुद्दों के तौर पर सामने रख रहा है। नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले यह निवेश प्रशासन के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने के दावे को पेश करने का एक प्रमुख उदाहरण भी बन गया है।

Read more!
Advertisement