स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने एक ही दिन में इतनी दौलत बनाई, जितनी वॉरेन बफेट की है कुल सम्पत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 17 जून को ट्रेडिंग बंद होने पर Warren Buffett की कुल संपत्ति 148 अरब डॉलर दर्ज की गई। इसी बीच, एलन मस्क बनाम वॉरेन बफेट की संपत्ति की तुलना चर्चा में है, जहां Elon Musk ने स्पेसएक्स की तेजी के चलते एक ही दिन में वॉरेन की कुल दौलत से ज्यादा कमा लिया।

In Short
- मस्क की दौलत में एक दिन में रिकॉर्ड उछाल,
- स्पेसएक्स लिस्टिंग से मस्क ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- एक ट्रेडिंग सत्र में मस्क की संपत्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
- एक दिन में मस्क की कमाई, बफेट की कुल संपत्ति से भी ज्यादा,
एलन मस्क की संपत्ति: एक दिन में 164 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
Elon Musk की संपत्ति में मंगलवार को एक ही ट्रेडिंग सेशन में 164 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार यह उछाल इतना बड़ा था कि यह दिग्गज निवेशक Warren Buffett की दशकों में बनी कुल संपत्ति 148 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। ट्रेडिंग के अंत तक मस्क की नेटवर्थ 1.32 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।
स्पेसएक्स लिस्टिंग और शेयर उछाल से बड़ा फायदा
इस तेजी का सबसे बड़ा कारण SpaceX की सार्वजनिक लिस्टिंग के बाद आए निवेशकों के उत्साह को माना जा रहा है। मंगलवार को स्पेसएक्स के शेयर 4.83 प्रतिशत चढ़कर 201.80 डॉलर पर बंद हुए, जबकि दिन के दौरान यह 225.64 डॉलर तक पहुंच गए। इस दौरान कंपनी ने कुछ समय के लिए बाजार पूंजीकरण के मामले में Microsoft को भी पीछे छोड़ दिया।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 696 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले 12 जून को भी स्पेसएक्स की लिस्टिंग से मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में 139 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।
लगातार बढ़ता वैल्यूएशन और बाजार का भरोसा
अक्टूबर में मस्क की संपत्ति 500 अरब डॉलर के पार पहुंची थी, जो दिसंबर तक 600 अरब डॉलर से ऊपर चली गई। बाद में निवेशकों द्वारा टेक्नोलॉजी और स्पेस कंपनियों के आक्रामक मूल्यांकन के चलते यह 700 अरब डॉलर के स्तर को भी पार कर गई। आईपीओ प्रॉस्पेक्टस के अनुसार स्पेसएक्स ने 2023 से वैश्विक मास-टू-ऑर्बिट लॉन्च बाजार का 80% से अधिक हिस्सा हासिल किया है। इस सेक्टर में Amazon और OneWeb जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। कंपनी ने मार्च तिमाही तक 10,000 से अधिक स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च किए हैं और 2030 तक 42,000 उपग्रहों के नेटवर्क का लक्ष्य रखा है।