त्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका! प्याज-चीनी के बाद अब ड्राई फ्रूट्स के भी बढ़े दाम! बिगड़ा किचन का बजट

गुजरात के अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहरों के साथ महाराष्ट्र में भी सूखे मेवों के दाम तेजी से बढ़े हैं। मुंबई के वाशी होलसेल मार्केट में ड्राई फ्रूट्स की थोक और खुदरा कीमतों में करीब 20% से 80% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। प्याज और चीनी के बाद अब ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिल रहा है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहरों के साथ महाराष्ट्र में भी सूखे मेवों के दाम तेजी से बढ़े हैं। मुंबई के वाशी होलसेल मार्केट में ड्राई फ्रूट्स की थोक और खुदरा कीमतों में करीब 20% से 80% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बादाम, काजू और पिस्ता के दाम बढ़े

पुणे में पिछले सिर्फ 15 दिनों के दौरान ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। इस दौरान बादाम, पिस्ता और काजू के दाम 100 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। त्योहारों के दौरान ड्राई फ्रूट्स की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में यह तेजी लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद और सूरत में भी कारोबारियों के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स के थोक और खुदरा बाजार में कीमतें काफी बढ़ी हैं। बाजार में मांग बढ़ने के साथ सप्लाई और कीमतों में बदलाव का असर भी दिखाई दे रहा है।

प्याज के दाम में भी तेज बढ़ोतरी

ड्राई फ्रूट्स से पहले प्याज की कीमतों में भी तेज उछाल आया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में प्याज की औसत खुदरा कीमतें 55-70 रुपये प्रति किलो हो गया है। 

बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने नासिक से कई बड़े शहरों तक प्याज पहुंचाने के लिए 'कांदा एक्सप्रेस' शुरू की है। सरकार बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध करा रही है।

चीनी भी हुई महंगी

चीनी की कीमतों में भी हाल के दिनों में तेज बढ़ोतरी हुई है। देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 60 रुपये को पार कर गई है। त्योहारों से पहले प्याज, चीनी और अब ड्राई फ्रूट्स की बढ़ती कीमतें आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा रही हैं। खासकर मिठाई और पकवानों में इन चीजों की मांग बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में कीमतों पर नजर बनी रहेगी।

Read more!
Advertisement