गूगल के साथ यूपी की बड़ी डील की तैयारी, बेंगलुरु GBC में CM योगी की हाई-लेवल बैठक

बेंगलुरु में आयोजित ग्लोबल बिजनेस कॉन्क्लेव (GBC) के दौरान CM Yogi ने गूगल के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। जानिए बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई।

Advertisement

In Short

  • सीएम योगी ने गूगल अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
  • यूपी में IT, डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर।
  • यूपी को टेक्नोलॉजी हब बनाकर इन्वेस्टमेंट और रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य है।

By Gaurav Kumar:

बेंगलुरु में आयोजित ग्लोबल बिजनेस कॉन्क्लेव (GBC) के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गूगल के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। आइए जानते हैं इस बैठक में किन-किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया।

इन्वेस्टमेंट बढ़ाने पर रहा जोर

बैठक में सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश में नए निवेश लाने पर रहा। सरकार चाहती है कि गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियां प्रदेश में अपने प्रोजेक्ट शुरू करें। इससे न सिर्फ औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उत्तर प्रदेश को टेक्नोलॉजी हब बनाने पर फोकस

बैठक का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करना रहा। सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा इन्वेस्टमेंट, बेहतर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक टेक कंपनियों के सहयोग से प्रदेश में विकास और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएं।

 IT और डेटा सेंटर सेक्टर पर चर्चा

बैठक के दौरान आईटी और डेटा सेंटर सेक्टर में इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सरकार का मानना है कि इस क्षेत्र में निवेश बढ़ने से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और प्रदेश में आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का विस्तार होगा।

डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाने की कोशिश

सरकार प्रदेश की डिजिटल सिस्टम को और मजबूत बनाने पर भी काम कर रही है। बैठक में डिजिटल सेवाओं के विस्तार, नई तकनीकों को अपनाने और लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने को लेकर गूगल के अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

तकनीक से रोजगार बढ़ाने की तैयारी

बैठक में मुख्यमंत्री योगी और गूगल के अधिकारियों ने तकनीक के जरिए नए रोजगार के मौके बढ़ाने पर भी बात की। युवाओं को नई तकनीक की ट्रेनिंग देने और उनके लिए ज्यादा नौकरी के अवसर बनाने पर जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि तकनीक का सही इस्तेमाल प्रदेश में रोजगार और विकास दोनों को बढ़ावा देगा।

संभावित साझेदारी पर हुई बातचीत

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और गूगल के बीच संभावित साझेदारी के अलग-अलग पहलुओं पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर विचार किया कि किन क्षेत्रों में मिलकर काम किया जा सकता है, ताकि प्रदेश में तकनीकी विकास को और गति मिल सके।

Read more!
Advertisement