Cars24 की धांसू ग्रोथ! अगस्त में GMV 37% बढ़कर ₹937 करोड़, लोन और रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल

यूज्ड कार मार्केटप्लेस Cars24 ने अगस्त में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का ट्रांजैक्शन GMV सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹937 करोड़ पहुंच गया। लोन डिस्बर्समेंट, रेवेन्यू और ट्रांजैक्शन में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और UAE मार्केट में भी विस्तार कर रही है।

Advertisement

In Short

  • Cars24 का अगस्त में ट्रांजैक्शन GMV 37% बढ़कर ₹937 करोड़ पहुंचा, कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ।
  • Cars24 का लोन डिस्बर्समेंट 70% बढ़कर ₹415 करोड़ पहुंचा, एडजस्टेड नेट रेवेन्यू में भी शानदार उछाल।
  • भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया और UAE में Cars24 का विस्तार जारी, AI से बढ़ी कंपनी की प्रोडक्टिविटी।

By Manita:

यूज्ड कार प्लेटफॉर्म Cars24 ने अगस्त महीने में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी के इंटरनल कम्युनिकेशन के मुताबिक, अगस्त में कंपनी का ट्रांजैक्शन ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹937 करोड़ पहुंच गया। वहीं, जुलाई के मुकाबले इसमें 11.1% की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी ने अपने लेंडिंग और रेवेन्यू बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। अगस्त में बांटे गए लोन की वैल्यू सालाना आधार पर 70% बढ़कर ₹415 करोड़ हो गई, जबकि जुलाई के मुकाबले इसमें 15.7% की बढ़ोतरी हुई।

रेवेन्यू और ट्रांजैक्शन में भी बढ़त

Cars24 का एडजस्टेड नेट रेवेन्यू अगस्त में 46% सालाना बढ़कर ₹173 करोड़ रहा। महीने-दर-महीने आधार पर इसमें 16.4% की वृद्धि देखने को मिली।

कंपनी ने बताया कि अगस्त में उसका EBITDA पॉजिटिव रहा और यह ₹0.7 करोड़ दर्ज किया गया। इस दौरान कुल ट्रांजैक्शन 5.4 लाख के आंकड़े को पार कर गए। कंपनी के मुताबिक, कुछ पीक दिनों में हर सेकंड एक ट्रांजैक्शन तक दर्ज किया गया।

भारत बिजनेस बना ग्रोथ का बड़ा आधार

Cars24 के लिए भारत का कारोबार ग्रोथ का अहम जरिया बना हुआ है। कंपनी ने बताया कि अगस्त में व्हीकल इंस्पेक्शन अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया और इसमें सालाना आधार पर 32% की वृद्धि हुई।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मुंबई-बेंगलुरु नहीं अब सूरत बना भारत का नया खर्चीला शहर, $34 अरब का कंज्यूमर मार्केट तैयार

भारत में कंपनी का कुल GMV भी सालाना आधार पर 38% बढ़ा। कंपनी ने यह भी बताया कि इस दौरान उसके कंज्यूमर बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़ी है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी विस्तार जारी

Cars24 का इंटरनेशनल बिजनेस भी लगातार आगे बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में कंपनी का कारोबार करीब 30% की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी करीब 25% है।

वहीं, UAE में कंपनी ने अगस्त में मुनाफे के साथ कारोबार किया। कंपनी के मुताबिक, यूएई के यूज्ड कार मार्केट में उसकी हिस्सेदारी करीब 7% हो गई है।

AI के इस्तेमाल पर कंपनी का जोर

Cars24 ने अपने ऑपरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल पर भी जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, अगस्त में प्रति कर्मचारी रेवेन्यू (FTE) सालाना आधार पर 52.3% बढ़ा।

कंपनी में AI की मदद से कोड लिखने का स्तर 92% तक पहुंच गया, जबकि कोड रिव्यू 100% तक रहा। अगस्त में Cars24 ने संगठन के अंदर 128 माइक्रो-एजेंट भी बनाए, जो समस्या पहचान, एजेंट डिप्लॉयमेंट, मेमोरी मैनेजमेंट और कंप्लायंस जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

Cars24 अब अपने यूज्ड कार बिजनेस को मजबूत करने के साथ-साथ लेंडिंग, इंटरनेशनल विस्तार और AI आधारित प्रोडक्टिविटी पर फोकस कर रही है।

Read more!
Advertisement