BT India@100 2026: उत्तराखंड की बदली तस्वीर, 143% ग्रॉस स्टेट वैल्यू एडिशन के साथ मैन्युफैक्चरिंग में बना सबसे तेज पहाड़ी राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले निवेश नीतियों और बेहतर कनेक्टिविटी से बदली उत्तराखंड की तस्वीर,उन्होंने बताया कि बिजनेस टुडे और डेलॉयट की करीब 200 पेज की रिसर्च में 11 पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ के मामले में सबसे आगे रहा है।

Advertisement
BT India@100 2026: उत्तराखंड बना मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में सबसे तेज पहाड़ी राज्य, धामी ने बताई पूरी रणनीति
BT India@100 2026: उत्तराखंड बना मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में सबसे तेज पहाड़ी राज्य, धामी ने बताई पूरी रणनीति

By Gaurav Kumar:

उत्तराखंड में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। BT India@100 2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य ने निवेश, नीतियों और बेहतर सुविधाओं के दम पर अपनी पुरानी छवि को बदल दिया है। उन्होंने बताया कि बिजनेस टुडे और डेलॉयट की करीब 200 पेज की रिसर्च में 11 पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ के मामले में सबसे आगे रहा है।

BT India@100 2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले एक दशक में 143% का ग्रॉस स्टेट वैल्यू एडिशन दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में आयोजित इन्वेस्टर ग्लोबल समिट के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आया है। इस दौरान लाखों करोड़ रुपये के एमओयू हुए और खास बात यह रही कि सिर्फ समझौते नहीं हुए बल्कि कई प्रोजेक्ट जमीन पर भी उतरे हैं।

निवेशकों के लिए आसान नीतियों से बढ़ा भरोसा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अक्सर इन्वेस्टर समिट के बाद एमओयू तो होते हैं लेकिन निवेश जमीन पर नहीं आ पाता। उत्तराखंड ने इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी की और निवेशकों के लिए आसान नीतियां बनाई।

उन्होंने बताया कि राज्य ने 30 से ज्यादा नीतियां तैयार की हैं ताकि उद्योग लगाने वालों को परेशानी न हो। इसका असर यह हुआ कि बड़ी संख्या में निवेशक उत्तराखंड की तरफ आकर्षित हुए।

बेहतर कनेक्टिविटी बनी राज्य की बड़ी ताकत

धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब ग्रेटर एनसीआर के काफी करीब है। दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी और कम हो गई है। अब करीब ढाई घंटे में यह सफर पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि देहरादून से देश के प्रमुख शहरों के लिए 50 से ज्यादा फ्लाइट्स रोज चलती हैं। हरिद्वार का इंडस्ट्रियल एरिया, बेहतर कानून व्यवस्था और अच्छी मैनपावर भी उद्योगों के लिए बड़ी ताकत है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भी उद्योग बढ़ाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सिर्फ मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं है। राज्य के पहाड़ी जिलों में भी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं से छोटे उद्यमियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। पंतनगर अब कृषि के साथ उद्योग के लिए भी पहचान बना रहा है और वहां लॉजिस्टिक्स की सुविधाएं बेहतर हुई हैं।

निवेश के माहौल में उत्तराखंड को मिली बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नीति आयोग की सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स रैंकिंग में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान मिला है। इसके अलावा पहाड़ी और नॉर्थ ईस्ट के 11 राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल और नीतियां बनाने के मामले में भी उत्तराखंड पहले स्थान पर रहा है।

Read more!
Advertisement