बेंगलुरु में 3BHK फ्लैट का रेंट और सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट सुनकर उड़ जाएंगे होश
बेंगलुरु का एक 3BHK फ्लैट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है। किराया सुनकर लोग हैरान हैं, जबकि कुछ इसे शहर की नई हकीकत बता रहे हैं। आखिर इस अपार्टमेंट में ऐसा क्या खास है और क्यों बढ़ते जा रहे हैं किराए? पूरी कहानी आपको चौंका सकती है।

बेंगलुरु में घर किराए पर लेना अब सिर्फ महंगा नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए चौंकाने वाला एक्सपीरियंस बनता जा रहा है। हाल ही में शहर का एक 3BHK अपार्टमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, क्योंकि उसका मंथली किराया ₹1.1 लाख बताया गया। यह पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई कि आखिर क्या बेंगलुरु में रहना अब आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है?
वायरल पोस्ट को एक X यूजर ने शेयर किया था। पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा गया, बेंगलुरु में 3BHK का किराया ₹1.1 लाख? यह तो किसी की पूरी महीने की सैलरी है।
अपार्टमेंट में मिलेगी प्रीमियम फैसिलिटी
यह अपार्टमेंट डोमलूर-इंदिरानगर बेल्ट में EGL बिजनेस पार्क के पास स्थित श्रीराम स्पंधना सोसाइटी में है। करीब 1,800 वर्ग फुट के इस फ्लैट में स्विमिंग पूल, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, स्केटिंग रिंक, गार्डन और प्राइवेट टैरेस जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा किराएदार को ₹4 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट और लगभग ₹6,000 महीने का मेंटेनेंस चार्ज भी देना होगा।
पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह लूट बताया, तो कुछ का कहना था कि प्रीमियम इलाकों में ऐसी कीमतें अब सामान्य होती जा रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, 20 रुपये का डोसा भी मिलता है और 500 रुपये का भी। जो अफोर्ड कर सकते हैं, वही लेते हैं। चेन्नई में भी कुछ 3BHK फ्लैट ₹4 लाख महीने तक किराए पर हैं।
वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा जो लोग इतना किराया दे रहे हैं, वे अमीर नहीं बल्कि बेवकूफ हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, बेंगलुरु अब छोटा शहर नहीं रहा। यह देश के सबसे बड़े और महंगे शहरों में शामिल हो चुका है।
प्राइम ऑफिस किराए में सालाना 14% की बढ़ोतरी
असल में बेंगलुरु में बढ़ते किराए के पीछे सिर्फ लग्जरी लाइफस्टाइल नहीं, बल्कि शहर का तेजी से बढ़ता टेक और ऑफिस मार्केट भी बड़ी वजह है। नाइट फ्रैंक की एशिया-प्रशांत ऑफिस मार्केट रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में बेंगलुरु में प्राइम ऑफिस किराए में सालाना 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही शहर देश के सबसे बड़े ऑफिस लीजिंग मार्केट्स में बना हुआ है।
ऑफिस स्पेस की इसी तेजी का असर अब रिहायशी बाजार पर भी साफ दिख रहा है। ANAROCK के आंकड़ों के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में बेंगलुरु के उत्तर और पूर्वी इलाकों में घरों की मांग तेजी से बढ़ी है। खासकर टेक पार्क्स के आसपास अच्छे फ्लैट्स की सप्लाई कम पड़ रही है, जिसकी वजह से मकान मालिक लगातार किराए बढ़ा रहे हैं।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा रेंट
EGL, आउटर रिंग रोड, व्हाइटफील्ड और कोरमंगला जैसे आईटी हब वाले इलाकों में किराए सबसे ज्यादा बढ़े हैं। कई कंपनियों ने अब कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए कहना शुरू कर दिया है, जिससे इन इलाकों में अचानक डिमांड बढ़ गई।