गांव छोड़ने की जरूरत नहीं! Anant Ambani ने युवाओं के लिए बताया Farming का नया रास्ता
खेती से युवाओं की घटती दिलचस्पी के बीच Anant Ambani ने इसे बेहतर Career Option बनाने का प्लान बताया है। उनका जोर Technology, Skills और गांवों में ही कमाई के नए मौके तैयार करने पर है। इसके तहत किसानों तक Digital Training पहुंचाने से लेकर AI और Drones के इस्तेमाल तक कई कदम उठाने की बात कही गई है।

In Short
- Anant Ambani ने युवाओं को खेती से जोड़ने के लिए चार बातों पर आधारित योजना बताई है।
- Jio गांवों में Virtual Classrooms के जरिए किसानों तक Training पहुंचाने में सहयोग करेगा।
- - AI, Drones और Robotics जैसी Technology के जरिए खेती को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।
क्या Technology भारत के युवाओं को दोबारा खेती की तरफ आकर्षित कर सकती है? Reliance Industries के Executive Director Anant Ambani ने इसके लिए चार बातों पर आधारित एक योजना बताई है। इसमें Technology, Skills, Entrepreneurship और गांव में ही रोजगार के बेहतर मौके तैयार करने पर जोर दिया गया है।
Madanapalle में Indian School of Agriculture के शिलान्यास समारोह में Anant Ambani ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को ऐसी जानकारी और साधन दे सकता है, जिससे वे अपना गांव छोड़े बिना बेहतर Career बना सकें।
किसानों के घर तक पहुंचेगी पढ़ाई
Anant Ambani के मुताबिक पहली प्राथमिकता खेती की पढ़ाई को Classroom से निकालकर सीधे किसानों तक पहुंचाने की होनी चाहिए।
इसके लिए Jio, Indian School of Agriculture के साथ मिलकर गांवों में Virtual Classrooms के जरिए लाखों किसानों तक Training पहुंचाएगा। यह Training भारतीय भाषाओं में होगी।
पढ़े-लिखे ग्रामीण युवाओं को Digital तरीके से तैयार किया जा सकता है, ताकि वे किसानों को नई जानकारी और Technology समझाने में मदद कर सकें।
AI और Drones से कैसे बदलेगी Farming?
इस योजना में Technology की बड़ी भूमिका होगी। Anant Ambani ने कहा कि AI को किसानों के पारंपरिक ज्ञान के साथ जोड़कर खेती से जुड़ी कई परेशानियों का समाधान किया जा सकता है।
AI किसानों को कीटों के हमले की चेतावनी दे सकता है। Drones के जरिए फसल की सेहत पर नजर रखी जा सकती है और पानी तथा पोषक तत्वों के सही इस्तेमाल में मदद मिल सकती है।
Robotics के इस्तेमाल से मेहनत वाले काम कम करने और फसल के नुकसान को घटाने में मदद मिल सकती है। वहीं Cloud Computing से किसानों तक समय पर खेती से जुड़ी सलाह पहुंचाई जा सकती है।
गांवों में तैयार होंगे नए Entrepreneurs
योजना का एक मकसद गांवों में ही कमाई के नए मौके तैयार करना है। Anant Ambani ने Jio Krishi का भी जिक्र किया, जिसने किसानों के लिए कई Products तैयार किए हैं।
Reliance अपने Jamnagar स्थित Bio Energy Research and Development Centre की जानकारी भी साझा करेगी।
युवाओं को Farming से जोड़ने की कोशिश
Anant Ambani के मुताबिक खेती से होने वाली कमाई में अनिश्चितता और सीमित अवसरों की वजह से कई युवा इससे दूर हो रहे हैं।
उनका प्रस्ताव है कि युवाओं को Skills, Technology और अपना काम शुरू करने के मौके दिए जाएं, ताकि वे अपने गांव में ही बेहतर भविष्य बना सकें।
Indian School of Agriculture में पशुपालन और ग्रामीण कारोबार से जुड़े क्षेत्रों पर भी काम किए जाने की उम्मीद है। इसका बड़ा मकसद खेती को Technology से जोड़ने के साथ युवाओं के लिए इसे बेहतर Career Option बनाना है।