Alpha Box Office: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म Alpha हुई रिलीज़। क्या Gangubai Kathiawadi का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

आलिया भट्ट की नई फिल्म Alpha बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बड़ा इम्तिहान देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ठीक रही है, लेकिन असली नजर इस बात पर है कि क्या यह Gangubai Kathiawadi के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी।

Advertisement
Alpha box office
AI Image: Alpha box office

In Short

  • आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म Alpha हुई रिलीज़।
  • Alpha Advance Booking तेज, क्या बनेगी आलिया की सबसे बड़ी ओपनर?
  • Alpha Prediction: आलिया भट्ट के लिए आसान नहीं होगा रिकॉर्ड तोड़ना
  • Alpha Box Office: क्या Gangubai का रिकॉर्ड तोड़ेंगी आलिया भट्ट?

By Franklin Nigam:

YRF स्पाई यूनिवर्स की एक्शन-थ्रिलर फिल्म Alpha सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुुख्य किरदार में हैं। फिल्म को लेकर सवाल यही है कि क्या आलिया भट्ट अपनी ही फिल्म Gangubai Kathiawadi के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएंगी। ताजा एडवांस बुकिंग आंकड़ों पर नज़र डाले तो Alpha पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है, लेकिन Gangubai के ₹10.50 करोड़ नेट ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उसे रिलीज डे पर मजबूत वॉक-इन ऑडियंस की जरूरत होगी। YRF की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक Alpha की रिलीज डेट 3 जुलाई 2026 है।

Alpha Advance Booking में कितनी कमाई?

बॉलिवुड इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Alpha Advance Booking आखिरी समय में बेहतर हुई है। फिल्म ने पहले दिन के लिए 89,000 से ज्यादा टिकट बेचे हैं। बिना ब्लॉक सीट्स के एडवांस बुकिंग कलेक्शन करीब ₹3.06 करोड़ बताया गया है, जबकि ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा करीब ₹5.39 करोड़ तक पहुंचा है। ट्रेड अनुमान के हिसाब से Alpha पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹7 करोड़ से ₹10 करोड़ नेट के बीच ओपनिंग ले सकती है। कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स ने फिल्म की ओपनिंग ₹7-8 करोड़ नेट के आसपास रहने का अनुमान भी दिया है।

ALPHA | Official Trailer यहाँ देखें

Gangubai Kathiawadi का रिकॉर्ड कितना बड़ा?

आलिया भट्ट की Gangubai Kathiawadi ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन भारत में ₹10.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने घरेलू बाजार में ₹129 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड ₹200 करोड़ से अधिक कमाई की थी। इसी वजह से Alpha की तुलना सीधे Gangubai से हो रही है। Alpha का एडवांस नंबर अच्छा है। लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ प्री-बुकिंग काफी नहीं होगी। फिल्म को दोपहर और शाम के शोज में मजबूत स्पॉट बुकिंग चाहिए।

मौजूदा आंकड़ों को देखें तो Alpha, Gangubai Kathiawadi के ओपनिंग रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकती है। लेकिन ₹10.50 करोड़ का आंकड़ा पार करना आसान नहीं दिख रहा। फिल्म को YRF स्पाई यूनिवर्स का टैग, सोलो रिलीज और आलिया-शरवरी की जोड़ी का फायदा मिल सकता है। अगर शाम के शोज में दर्शकों की भीड़ बढ़ती है और वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहता है, तो Alpha रिकॉर्ड के काफी करीब जा सकती है। फिलहाल रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है, लेकिन पूरी तरह नामुमकिन नहीं।  

Read more!
Advertisement